भारतीय स्वतंत्रता सेनानी “तेलंगा खड़िया” जिन्होंने आदिवासियों को ब्रिटिश शासन से मुक्त करवाया था

Share News:

तेलंगा खड़िया का जन्म साल 1806 में आज ही के दिन 9 फरवरी को हुआ था। तेलंगा खड़िया एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह कर आदिवासी लोगों को ब्रिटिश शासन के अन्याय और अत्याचार से मुक्त करवाया था। आज इस लेख में हम तेलंगा खड़िया की जयंती के अवसर पर उनके संघर्ष और आदिवासियों के लिए उनके द्वारा किए बलिदान के बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़ें :उत्तरप्रदेश में दलित बेटी की शादी को रोकने के लिए गुंडों ने कहा बारात निकली तो ईंट-पत्थर बरसाएंगे

तेलंगा को तेड बलंगा कहते थे :

तेलंगा खड़िया का जन्म झारखंड के जिले गुमला के मुरगू गांव में हुआ था और वह मुरगू गांव के खड़िया जमींदार तथा पाहन परिवार से थें। इनके पिता का नाम ठुईया खड़िया तथा माता का नाम पेतो खड़िया था। गांव के लोग तेलंगा को तेड बलंगा कहते थे लेकिन बाद में वे तेड बलंगा से तेलंगा के नाम से पहचाने जाने लगे। एक वक्त था जब तेलंगा खड़िया ने अपने साहस से अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। ऐसा कहा जाता है कि बचपन से ही तेलंगा के माता पिता उन्हें अंग्रेजों के अत्याचारों की कहानी सुनाया करते थें। बचपन में ही उनके मन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की अग्नि जल उठी थीं।

यह भी पढ़ें :दलित महिलाओं को 21 साल बाद मिला न्याय, दुष्कर्म के आरोपियों को 7 साल की जेल और साढ़े छह हजार का जुर्माना

ब्रिटिश शासन की स्थापना :

1850 से 1860 को दौरान छोटानागपुर क्षेत्र में ब्रिटिश शासन स्थापित हो चुका था। काफी समय से आदिवासी “परहा प्रणाली” के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करते आ रहे हैं। क्योंकि यह प्रणाली किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त होती है। लेकिन यह प्रणाली ब्रिटिश शासन द्वारा लगाए गए नियमों और कष्टों की वजह से नष्ट हो गई थीं।

यह भी पढ़ें :उत्तरप्रदेश में गुंडों ने घर में घुसकर दलित महिला के साथ की अश्लील हरकत, विरोध करने पर चाकू से हमला

परहा प्रणाली क्या है?

परहा प्रणाली एक पारंपरिक स्वशासन की प्रणाली है। परहा का गठन कई समूहों को मिलाकर किया गया था। जिसके प्रमुख को राजा’ कहा जाता था। इस प्रणाली में प्रायः एक ही गोत्र (कुल) के सदस्य होते थे। परहा प्रणाली की एक पंचायत भी होती थी, जिसे परहा पंचायत कहा जाता था। इस पंचायत में पाँच कार्यकारी अधिकारी थे, जो राजा के अधीन कार्य करते थे।

यह भी पढ़ें :बदायूं सिविल जज ज्योत्सना राय ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में फंदे पर लटकती मिली लाश

कर की समस्या :

ब्रिटिश शासन के आने पर आदिवासियों को अपनी जमीन पर राजस्व (कर) देना पड़ता था। यदि कोई राजस्व चुका नहीं पाता था तो उन्हें जमीदारों के हाथों अपनी ही भूमि से अलग कर दिया गया था। जिसकी वजह से आदिवासी खेतिहर मजदूर का तरह रहने को विवश थें। साहूकारों और जमींदारों जैसे बिचौलियों ने भी आम लोगों को लूटने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। इसके अलावा, गांव के लोगों के सामने कर की एक बड़ी समस्या मौजूद थी। गाँव के साहूकारों से लिए गए कर को चुकाने में असमर्थ होने पर गरीब लोगों को अपनी ज़मीन से हाथ धोना पड़ा। कर न चुका पाने के कारण यह समय बीतने के साथ बढ़ते गए और आम लोगों की हालत काफी दयनीय हो गई थीं।

यह भी पढ़ें :2024-25 का अंतरिम बजट आखिर जनविरोधी क्यों हैं जानिये वजह

 

तेलंगा खड़िया, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी इमेज क्रेडिट एक्स

जूरी पंचायत का गठन :

इतना अत्याचार और अन्याय देखकर तेलंगा खड़िया में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की आग भड़क उठी और उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत और उनके बिचौलियों के खिलाफ युद्ध शुरु कर दिया था। इस युद्ध के लिए तेलंगा खड़िया ने लोगों को इकट्ठा और जागरुक करना शुरु कर दिया। तेलंगा खड़िया ने जूरी पंचायत का गठन भी किया था। जूरी पंचायत ब्रिटिश शासन की तरह ही स्वशासन के रुप में काम करती थीं। तेलंगा खड़िया ने 13 पंचायतों का गठन किया था। यह पंचायतें सिसई, गुमला, बसिया, सिमडेगा, कुम्हारी, कोलेबिरा, चैनपुर, महाबुआंग और बानो क्षेत्र में फैली हुई थीं।

यह भी पढ़ें :सुधीर चौधरी पर हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और आदिवासियों के अपमान का आरोप, उठी गिरफ्तारी की मांग

लोगों को ट्रेन किया:

तेलंगा खड़िया ने युद्ध के लिए लोगों को ट्रेन करने के लिए अखाड़ा बनाया। वह लोगों को हथियार चलाना सिखाते थें और उनके मुख्य हथियार तलवार और धनुष बाण थे। उन्होंने तकरीबन 900 से 1500 प्रशिक्षित पुरुषों की एक सेना खड़ी कर दी थीं । वे गुरिल्ला युद्ध शैली का प्रयोग करते थे। तेलंगा और उनके साथियों ने मिलकर ब्रिटिश राज के हर दूसरे प्रतिष्ठानों पर हमला किया उन्होंने ब्रिटिश बैंकों और खजाने को भी लूट लिया।

यह भी पढ़ें :UP में 57 प्रतिशत दलितों के पास नहीं जमीन, चौरी-चौरा में 29 जनवरी को लाखों भूमिहीन निकालेंगे जन आक्रोश मार्च

सभा को घेर लिया था :

तेलंगा के साहस को देखकर ब्रिटिश सरकार हक्की बक्की रह गई और वह किसी भी तरह इस विद्रोह को दबाना चाहती थीं। जब तेलंगा को इस बारे में पता लगा तो वह काफी सतर्क हो गए। लेकिन एक दिन जब तेलंगा गांव की एक पंचायत में बैठक का आयोजन कर रहे थे कि तभी उनकी उपस्थिति के बारे में ज़मीदार के एक एजेंट ने अंग्रेजों को बता दिया था। और अंग्रेजों ने जानकारी मिलते ही सभा को घेरकर तेलंगा को गिरफ्तार कर लिया था। पहले तेलंगा को लोहरदगा जेल और फिर कलकत्ता जेल भेजा गया, जहाँ उन्हें 18 साल की कैद हुई।

यह भी पढ़ें :राम मंदिर का फ्री प्रसाद और 749 का रिचार्ज पड़ सकता है भारी, लिंक क्लिक करने से पहले पढ़ लें खबर

तेलंगा टोपा टांड :

जेल से रिहा होने के बाद तेलंगा ने एक बार फिर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करने का फैसला लिया। उन्होंने फिर से अपने लोगों में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करने की क्रांति पैदा करने लगे। लेकिन इल बारे में जब अंग्रेजों को पता लगा तो उन्होंने तेलंगा को मारने की योजना बनाई और 23 अप्रैल 1880 को बोधन सिंह नाम के एक ब्रिटिश एजेंट ने उन पर गोलियां चला दीं। तेलंगा खड़िया के शव को गुमला जिले के सोसो नीम टोली गांव में दफना दिया। अब इस कब्रगाह को ‘तेलंगा टोपा टांड’ के नाम से जाना जाता है, जिसका मतलब है ‘तेलंगा का कब्रिस्तान’।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *