हरियाणा में चुनाव सम्पन्न, इन 5 हॉट सीटों की जंग में किसकी होगी जीत, किसकी हार ?

Share News:

छठे फेज का चुनाव पूरा हो चुका है। इस फेज में हरियाणा की 10 की 10 सीटों का नतीजा EVM में बंद हो गया है। वहीं वोटिंग परसेंट 50 से 60 फीसदी के बीच रहा। लेकिन हरियाणा में बहुत से सीटें इस चुनाव में चर्चा में रहीं तो चलिए जानते हैं हरियाणा की उन हॉट सीट के बारे में जिन्होंने इस चुनाव में सरगर्मी बनाए रखी।

यह भी पढ़े : योगी के गढ़ में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की दहाड़, बीजेपी, कांग्रेस और सपा तीनों पर जमकर बरसीं

हरियाणा का राजनीतिक इतिहास :

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं अंबाला, भिवानी-महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सिरसा और सोनीपत। 2004 में इलेक्शन में हरियाणा की 9 सीट कांग्रेस ने जीती थी और बीजेपी सिर्फ एक सोनीपत की सीट ही जीत पाई थी। 2009 के इलेक्शन में कांग्रेस ने फिर 9 सीटें जीती और एक सीट पर जीत दर्ज की थी इंडियन नेशनल लोकदल ने।

यह भी पढ़े : सितम ढा रही झुलसा देने वाली गर्मी, रखना होगा सेहत का ध्यान वरना चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत

इस चुनाव में बीजेपी हरियाणा में खाता भी नहीं खोल पाई थी। लेकिन 2014 में इन 10 सीटो में से 7 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी और 2 सीटे इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में गयी थी। वहीं कांग्रेस सिर्फ एक सीट रोहतक तक सिमट गई थी। 2019 में बीजेपी ने हरियाणा की 10 की 10 सीटें जीत ली थी।

मनोहर लाल खट्टर की छवि दाव पर :

हरियाणा की पहली हॉट सीट है करनाल जहां बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा है। बता दूं इसी साल मार्च महीने तक मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री थे लेकिन बीजेपी ने उनसे उनकी विधायकी छीन कर उन्हें लोकसभा चुनाव में खड़ा कर दिया। इस सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी है कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा और जजपा के देवेंद्र कादियान।

यह भी पढ़े : राजस्थान में नहीं रूक रहा दलित-आदिवासियों पर आत्याचार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस्तीफे की उठ रही मांग

इस चुनाव में मनोहर लाल खट्टर की छवि और साख दोनों दाव पर है। क्योंकि अगर हार गए तो उनकी मटिया पलीत होना तय है।

कौन जीतेगा रोहतक :

हरियाणा की दूसरी हॉट सीट है रोहतक जहां से कांग्रेस ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा है वहीं बीजेपी ने अरविंद शर्मा को । 2019 में अरविंद शर्मा ने ही बीजेपी को इस रोहतक सीट पर पहली बार जीत दर्ज करवाई थी। देखना अब ये है की 4 जून को बीजेपी इसे जीत पाती है या इस बात से संतोष करना पड़ेगा कि इस बार दाव गलत लग गया।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश : नीमच में गर्भवती महिला को अस्पताल वालों ने नहीं किया भर्ती, ऑटो में दिया बच्चे को जन्म

गुड़गांव में सितारों की टक्कर :

हरियाणा की अगली हॉट सीट है गुड़गांव क्योंकि यहां सिर्फ नेताओ की नहीं अभिनेताओं और गायकों की इमेज भी जनता के हाथ में है। यहाँ से कांग्रेस से राज बब्बर ने चुनाव लड़ा है और उनके सामने बीजेपी के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह है। बता दूं कि 2019 में गुड़गांव की ये सीट राव इंद्रजीत ने ही जीती थी लेकिन राज बब्बर भी पूर्व सांसद हैं तो मुकाबला तो कड़ा होना ही है। और जजपा ने भी तो हरयाणवी गायक राहुल फैज़ल पुरिया को मैदान में उतारा है।

किसका होगा सिरसा :

सिरसा हरियाणा की हॉट सीट में से एक है क्योंकि यहां की लड़ाई दिलचस्प बनी हुई है। डाॅ. अशोक तंवर को भाजपा ने यहां अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व सांसद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से होते हुए भाजपा में आए हैं।

यह भी पढ़े : पांचवे फेज़ के चुनाव में हिंसा का स्पॉट बना बिहार का छपरा, अब तक क्या हुई कार्यवाही.. जानिए

उनके सामने कांग्रेस से पूर्व सांसद कुमारी सैलजा एक बार फिर से सिरसा के रण में उतरी हैं। जजपा ने रमेश खटक को और इनेलो ने युवा संदीप लोट को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में सिरसा सीट पर भाजपा की सुनीता दुग्गल को सफलता मिली थी।

विरासत की लड़ाई :

हरियाणा की हिसार सीट का हॉट सीट बनने का कारण है चौटाला परिवार। यह सीट देवीलाल चौटाला की विरासत कही जाती है और अब इसी सीट से बहु और चचिया ससुर दावेदार हैं लेकिन अलग अलग पार्टी से। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सांसद जयप्रकाश को उम्मीदवार है तो बीजेपी ने देवीलाल चौटाला के बेटे रणजीत चौटाला को मैदान में उतारा है तो जजपा ने ओम प्रकाश चौटाला की बहू नैना चौटाला को मैदान में उतारा था।

यह भी पढ़े : कांशीराम पर बोलकर बुरे फंसे राहुल गांधी, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास

नैना चौटाला पूर्व विधायक दुष्यंत चौटाला की मां हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा था। सुनैना इनेलो की महिला विंग की प्रधान महासचिव हैं। रणजीत चौटाला सुनैना चौटाला के रिश्ते में चाचा सुसर हैं।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *