बाबा साहेब अंबेडकर ने क्यों कहा था कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा”

Share News:

हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम “स्थायी शांति के लिए सीखना” विषय को चुना गया है। इस थीम का मतलब अगर हमें स्थायी शांति चाहिए तो हमें नई चीजें सीखना ज़रुरी है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को शिक्षा महत्व बताना है। इस दिन देशभर में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। दलितों के मसीहा बाबा साहेब अंबेडकर ने भी शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। आज इस लेख में अतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर हम शिक्षा के प्रति बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान और शिक्षा पर उनके विचार के बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़ें:मायावती ने किया कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने का स्वागत, कहा कांशीराम भी सर्वोच्च सम्मान के हकदार

शिक्षा के प्रति जागरुकता:

आपकों बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने की शुरुआत 2019 से की गई है। इस साल छठा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है। 3 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने एक प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव में 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का निर्णय लिया था। 59 देशों के सदस्यों ने एकजुट होकर इस दिवस पर अपनी सहमति जताई थीं। फिर 24 जनवरी 2019 को पहला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया था। फिर इसके बाद हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस दिन लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।

यह भी पढ़ें:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री “कर्पूरी ठाकुर” जिन्होंने कार नहीं खरीदी रिक्शे से करते थे सफ़र

प्रतिभाशाली अंबेडकर:

हमारे भारत देश में ऐसे कई नेता रहे हैं जिन्होंने शिक्षा के प्रति अपना अमूल्य योगदान दिया है। अपने विचारों से वह समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते थें। ऐसे ही एक प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्ति थे जिनका नाम था “बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर”

यह भी पढ़ें:यूपी के औरेया में दलित मजदूर की बेरहमी से हत्या, 2 साल पहले मां का भी कर दिया था बेरहमी से कत्ल

गतिशील समाज के लिए शिक्षा ज़रुरी:

दलितों के मसीहा बाबा साहेब अंबेडकर ने शिक्षा पर कहा था कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा” बाबा साहेब अंबेडकर का मानना था कि गरीब और वंचित समाज को अगर प्रगति करनी है तो इसका एक मात्र ज़रिया केवल “शिक्षा” है। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे गतिशील समाज के लिए शिक्षा को कितना ज़रुरी मानते थे।

यह भी पढ़ें:राम मंदिर का फ्री प्रसाद और 749 का रिचार्ज पड़ सकता है भारी, लिंक क्लिक करने से पहले पढ़ लें खबर

बाबा साहेब अंबेडकर इमेज क्रेडिट गूगल

तीन सूत्र:

शिक्षा पर बाबा साहेब अंबेडकर के त्रि सूत्र थे शिक्षा, संगठन और संघर्ष। उनका कहना था कि शिक्षित बनों, संगठित हों और संघर्ष करों। इस सूत्र का मतलब स्पष्ट है कि संगठित होने और संघर्ष करने के लिए पहली शर्त शिक्षा है।

यह भी पढ़ें:राम शोभायात्रा के दौरान आजमगढ़ में भिड़े दो समुदाय, भारी हंगामे के बाद पुलिस तैनात

शिक्षा पर बाबा साहेब अंबेडकर के विचार:

• यह जानते हुए की शिक्षा ही जीवन में प्रगति का मार्ग है, छात्रों को कठिन अध्ययन करना चाहिए और समाज के वफादार नेता बनना चाहिए।
• हमें शिक्षा के प्रसार को उतना ही महत्व देना चाहिए जितना कि हम राजनीतिक आंदोलन को महत्व देते हैं।
• तकनीकी और वैज्ञानिक प्रशिक्षण के बिना देश की कोई भी विकास योजना पूरी नहीं होगी।
• शिक्षित बनो, आंदोलन करों, संगठित रहो, आत्मविश्वासी बनो, कभी भी हार मत मानो, यही हमारे जीवन के पांच सिद्धांत हैं।
• किसी भी समाज का उत्थान उस समाज में शिक्षा की प्रगति पर निर्भर करता है।
• ज्ञान मानव जीवन का आधार है। छात्रों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाना और बनाए रखना; साथ ही उनकी बुद्धि को उत्तेजित करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
• आप शिक्षित हो गए इसका मतलब यह नहीं है कि सब कुछ हुआ। शिक्षा के महत्व में कोई संदेह नहीं है, लेकिन शिक्षा के साथ-साथ शील (नैतिकता) भी सुधारी जानी चाहिए… नैतिकता के बिना शिक्षा का मूल्य शून्य है।
• लड़कों और लड़कियों को शिक्षित करें, उन्हें पारंपरिक व्यावसायिक कामों में शामिल न करें।
• मेरा जीवन तीन गुरुओं और तीन उपास्य दैवतों से बना है। मेरे पहले और श्रेष्ठ गुरु बुद्ध हैं। मेरे दूसरे गुरु कबीर हैं और तीसरे गुरु ज्योतिबा फुले हैं… मेरे तीन उपास्य दैवत भी हैं। मेरा पहला दैवत ‘विद्या’, दूसरा दैवत ‘स्वाभिमान’ और तीसरा दैवत ‘शील’ (नैतिकता) है।
• प्राथमिक शिक्षा का सार्वत्रिक प्रचार सर्वांगीण राष्ट्रीय प्रगति के भवन का आधार है।…. इसलिए प्राथमिक शिक्षा के मामले में अनिवार्य कानून बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:BJP सांसद को दलित ग्रामीणों ने गांव में घुसने से रोक नहीं करने दिया मंदिर शिलान्यास, लगाया संगीन आरोप

 

इमेड क्रेडिट: एक्स

• इस दुनिया में स्वाभिमान से जीना सीखो। इस दुनिया में कुछ करके ही दिखाना है यह महत्वाकांक्षा हमेशा आपके अंदर होनी चाहिए। (याद रखना) जो लड़ने हैं वही आगे आते हैं।
• स्वच्छ रहना सीखें और सभी दुर्गुणों से मुक्त रहें। अपने बच्चों को शिक्षित करें। उनके मन में धीरे-धीरे महत्वाकांक्षा जगाएं। उन्हें विश्वास दिलाएं कि वे महान व्यक्ति बनने जा रहे हैं। उनके अंदर की हीनता को नष्ट करें। उनकी शादी करने में जल्दबाजी न करें।
• छात्रों को बस्ती बस्ती में जाकर लोगों की अज्ञानता और मूर्खतापूर्ण विश्वासों दूर करना चाहिए, तभी उनकी शिक्षा से लोगों को कुछ लाभ होगा। अपने ज्ञान का उपयोग केवल परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए करना पर्याप्त नहीं होगा। हमें अपने ज्ञान का उपयोग अपने भाइयों और बहनों के सुधार एवं प्रगति करने के लिए करना चाहिए; तभी भारत समृद्ध होगा।
• छात्र स्तर पर ही अपनी योग्यता बढ़ाएँ।
• अपने स्वयं के ज्ञान को धीरे-धीरे बढ़ाते रहना, इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है?• ग्रंथ ही गुरू हैं।
• पढ़ोगे तो बचोगे।
• मुझे लोगों के सहवास से ज्यादा किताबों का सहवास पसंद है।
• यदि कोई व्यक्ति जीवन भर सीखना चाहे तो भी वह ज्ञान सागर के पानी में घुटने जितना ही जा सकता है।
• शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’।

यह भी पढ़ें:हिरासत में लेने के बाद भी नहीं डरी दलित प्रोफेसर ऋतु सिंह, कहा ‘ना डरेंगे ना झुकेंगे ना हटेंगे…’

जाति भेद का सामना:

बाबा साहेब अंबेडकर ने अपने समय में शिक्षा प्राप्त के लिये अनेक कष्ट सहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अपने उद्देश्य को पूरा किया था। स्कूल के दिनों में भी जाति भेद को लेकर उन्हें समस्याओँ का सामना करना पड़ा था। एक वक्त था जब बाबा साहेब अंबेडकर कों आर्थिक समस्या भी झेलना पड़ी थी। लेकिन उनकी पढ़ने की लालसा ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और जीवन की तमाम समस्याओं का सामना करता हुए वह आगे बढ़ते गए। उनका कहना था कि गरीब और वंचित समाज को अगर प्रगति करनी है तो इसका एक मात्र ज़रिया केवल “शिक्षा” है।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *