राजस्थान : प्रताप राजपूत ने खुद को भगवान शिव का ‘अवतार’ बताकर आदिवासी महिला की ले ली जान, 4 गिरफ्तार

Share News:

राजस्थान में दलितों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ भाजपा राज तो दूसरी तरफ कांग्रेस राज दोनों ही शासन में दलित आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर है। चाहें वह राजस्थान हो या कोई और अन्य राज्य, कोई भी आकर इनको मौत की नींद सुला जाता है तो कोई मुंह पर पैशाब कर जाता है। आखिर इस आजाद भारत में कब इन वर्गो पर अत्याचार थमेगा ? या जो पहले से होता आ रहा है उसी तरह चलता रहेगा ? आज हर किसी के जहन में यही सवाल खड़ा होता है।

यह भी पढ़े, संत कबीर : कबीर के वो दोहे जो अंधविश्वास और पाखंडवाद की बखिया उधेड़ते है.. पढ़िए

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां आदिवासी महिला को अंधविश्वास के चलते मौत के घाट उतार दिया गया। घटना राजस्थान के उदयपुर जिले से 56 किलोमीटर दुर तरपाल गांव की बताई जा रहीं है जो कि गोगुंडा तहसील में आता है। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग आदिवासी महिला घर जा रही थी तभी प्रताप सिंह राजपूत ने उसे रोक लिया। पुलिस ने बताया कि वह नशे की हालत में था और दावा कर रहा था कि वह भगवान शिव का ‘अवतार’ है। उसने कहा कि मैं किसी को मारकर उसे फिर से जिंदा कर सकता हूं।

 

यह भी पढ़े, दलित हीरो : हैदराबाद के रघुनंदन मचाना को “वन मैन आर्मी” की उपाधि क्यों मिली..? पढ़िए

पीट-पीटकर कर दी हत्या

इसके बाद उसने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही आसपास के स्थानीय लोग महिला की मदद करने के बजाय उस घटना का वीडियो बनाते रहें। अंत में आखिरकार महिला की मौत हो गई। इस मामले में मृतक महिला की पहचान 85 वर्षीय कल्कि गमेती के रुप में हुई है। और आरोपी की 70 साल के प्रताप सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

 

यह भी पढ़े, जयंती विशेष : दलितो को अंध विश्वास के खिलाफ़ जागरूक करने वाले नाना पाटिल को कितना जानते हैं आप ?

मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

मामले में एसपी ने कहा, “सूचना मिली कि उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में एक 80 साल की महिला का शव मिला है। SHO द्वारा टीमें गठित की गईं और मुख्य आरोपी प्रताप सिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। वहां मौजूद दो किशोर समेत तीन-चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया। प्रथम दृष्टया आरोपी अत्यधिक नशे में था। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े, MP news : सरकार की योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ, सड़को पर उतरा आदिवासी समाज, क्या है मांग? जानिए

वीडियो बनाने वाले भी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति और दो किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाथू सिंह नाम का व्यक्ति भी शामिल है जो महिला की मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बना रहे थे। वीडियो में मुख्य आरोपी प्रताप सिंह राजपूत को तरपाल गांव के महादेव मंदिर के पास बुजुर्ग महिला को छाते और पैरों से मारते हुए देखा जा सकता है।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *