Nagina Chunav Result 2024: नगीना में एतिहासिक जीत ने पूरा किया सड़क से संसद तक चंद्रशेखर का सफर

Share News:

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चुनाव आयोग ने 543 लोकसभा सीटों के नतीजों का एलान करते हुए यह साफ कर दिया है कि देश में NDA या INDIA किस गठबंधन की सरकार बनेगी। लेकिन इस बीच लोकसभा की एक सीट ऐसी भी रही जिसने पूरे लोकसभा चुनाव का ध्यान न केवल अपनी ओर आकर्षित किया बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर छाया भी रहा। हम बात कर रहें हैं उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा की..

 

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा जो चुनाव शुरू होने से पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई थी पर आज परिणाम घोषित हो गए। आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने नगीना लोकसभा सीट पर पूरे डेढ़ लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने BJP के उम्मीदवार ओम कुमार और इंडिया गठबंधन के मनोज कुमार को बड़े अंतर से हार का सामना करवाया। लोकसभा चुनाव 2024 में नगीना सीट पर विजेता चंद्रशेखर आजाद को पूरे 5,12,552 (5 लाख 12 हज़ार पांच सौ बावन) वोट मिले हैं। वहीं BJP के ओम कुमार को 3,61,079 और समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार को 1,02,374  वोट मिले हैं।

यह भी पढ़े : हरियाणा में चुनाव सम्पन्न, इन 5 हॉट सीटों की जंग में किसकी होगी जीत, किसकी हार ?

जीत के बाद क्या बोले चंद्रशेखर :

नगीना लोकसभा में चंद्रशेखर आजाद ने रिकोर्ड तोड़ जीत हासिल की है। ये पहला चुनाव है जब चंद्रशेखर आजाद को जीत मिली है। यकीनन ये जीत बहुत बड़ी है और नगीना के इतिहास में ये जीत दर्ज हो गयी है। इससे चंद्रशेखर आजाद यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ चुकें हैं हालांकि उसमें वह जीत नहीं पाए थे। लेकिन जीतते भी कैसे क्योंकि उन्हें तो विधानसभा में नहीं लोकसभा में पहुंचना था। अपनी जीत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने सभी की शुक्रिया अदा किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,

 

“मैं नगीना की जनता का धन्यवाद करता हूँ जिसने मुझे आशिर्वाद दिया, मेरी आलोचना करने वाले का भी मैं धन्यावाद करता हूँ। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूँ जिन्हों मुझे वोट दिया, 24 घंटे मेरे लिए काम किया। मैं उन सभी कर्माचरियों और अपने कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करता हूँ जिसने पूरे ईमानदारी से काम किया।“

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : लखनऊ में सो रहे मज़दूर के चेहरे पर किया पेशाब, वीडियो वायरल

इंडिया गठबंधन को मिलता फायदा :

जीत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने इंडिया अलायंस की परफोर्मेंस पर कहा कि, “अगर इंडिया अलायंस सोच समझ कर चलते तो परिणाम इससे कही बेहत होता।” बता दें कि चुनाव शुरू होने से पहले चंद्रशेखर आजाद इंडिया अलायंस का हिस्सा थे। लेकिन सूत्रों और मीडिया रिपोर्टस की माने तो अखिलेश यादव और अलायंस इस बात एग्री नहीं था कि चंद्रशेखर नगीना से चुनाव लड़े। लेकिन नगीना सीट पर चंद्रशेखर आजाद ने लगातार मेहनत की थी औऱ जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से मिले थे। उनसे जुड़े थे। यही कारण है कि चंद्रशेखर आजाद ने किसी भी गठबंधन में शामिल ना होकर यो चुनाव लड़ा और नगीना सीट पर डेढ़ लाख मतों से जीत कर इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़े : विमर्श : इस चुनाव में BSP नहीं जीत पाई एक भी सीट, क्या यह संकेत है BSP के कमज़ोर होने का ? पढ़िए

लोकसभा जाएंगे चंद्रशेखर :

चंद्रशेखर आजाद की जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न की वीडियो वायरल होने लगी। जय भीम के नारें से गूज रही भीड की भी वीडियो सामने आईं। आजाद समाज पार्टी औक भीम आर्मी जिसके संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रहे हैं के कार्यकर्ताओं में खूशी का माहौल है। चंद्रशेखर आजाद जमीनी स्तर के नेता हैं अब वह लोकसभा सांसदल बन चुन लिए गए हैं। हर किसी को ये उम्मीद है कि संसद में जाकर चंद्रशेखर दलित, पिछड़े, गरीब, मज़लूम और अल्पसंख्यकों की आवाज बनेगें।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *