Delhi Result 2024 :दिल्ली की सातों सीटों पर किसका चला जादू , कितना रहा जीत का अंतर.. जानिए

Share News:

इस चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में हैट्रिक लगा ली है। ताजुब की बात ये है कि बीजेपी ने इस चुनाव में अपने पहले के सभी प्रत्याशियों को बदल दिया था और सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट पर मनोज तिवारी ने तीसरी बार चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।  

 

Lok Sabha Election Result 2024 :  लोकसभा चुनावों का परिणाम सामने आ चुका है। इस चुनावों में NDA गठबंधन यानी BJP और उसके सहयोगी दलों को 292 सीटें मिली हैं वहीं INDIA गठबंधन को 232 सीट। वहीं अन्य दलों के पास कुल 18 सीटें गई हैं। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में जिस पर सबकी नज़रें थी उसका नतीजा बिल्कुल नहीं बदला।दिल्ली के सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने फिर जीत दर्ज की। हालांकि कई सीटों पर जीत का मार्जिन बहुत कम रहा तो कई सीटों पर जीत का मार्जिन बहुत ज्यादा रहा। आइए जानते हैं दिल्ली की सातों सीटों का लोकसभा चुनाव 2024 में क्या परिणाम सामने आयाहै।

बीजेपी की फिर बंपर जीत :

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने तीसरी बार बंपर जीत हासिल की है। इससे पहले 2014 (46.40 % vote) में और 2019 ( 56.86% vote) में भी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कमल खिला था। और कांग्रेस समेत क्षेत्रीय दलों ने सिर्फ हाथ मला था। हालांकि 2009 के लोकसभा चुनावों की बात करें तो दिल्ली की 6 सीटों पर कांग्रेस ने ( 57.11% vote)  और एक सीट पर बीजेपी ने (35.23 %) जीत दर्ज की थी। 2024 के इस चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में हैट्रिक लगा ली है। ताजुब की बात ये है कि बीजेपी ने इस चुनाव में अपने पहले के सभी प्रत्याशियों को बदल दिया था और सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट पर मनोज तिवारी ने तीसरी बार चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।

किस सीट पर कौन जीता :

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली : दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। दिल्ली की सबसे हॉट सीट रही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जिस पर बीजेपी के मनोज तिवारी और इंडिया गठबंधन के कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ा था। चुनाव नतीजों में मनोज तिवारी ने तीसरी बार इस सीट पर फतह हासिल की। मनोज तिवारी को कुल 8,24,451 वोट मिला वहीं कन्हैया कुमार को कुल 6,85,673 वोट मिला।दोनों के बीच जीत का अंतर 1,38,778 वोट का रहा।

नई दिल्ली सीट जिसे बीएसपी के उम्मीदवार राज कुमार आनंद ने हॉट सीट बना दियाथा। उस पर बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने 78 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की।बांसुरी स्वराज को 4,53,185 वोट मिले और इंडिया गठबंधन के सोमनाथ भारती को 3,74,815 वोटमिले। वहीं BSP उम्मीदवार विजय बौद्ध को सिर्फ 11, 997 वोट मिले।

दिल्ली की आरक्षित सीट नॉर्थ वेस्ट दिल्ली पर बीजेपी के योगेन्द्र चंदोलिया  ने करीब 3 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की वहीं इंडिया गठबंधन को उदित राज ने 5 लाख 75 हजार मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

दक्षिण दिल्ली की लोकसभा सीट पर राम सिंह विधूड़ी ने 6 लाख 92 हजार से जीत हासिल की तो इंडिया गठबंधन के सहीराम 5 लाख 68 हजार वोट मिले। दोनों में जीत का अंतर 1 लाख 25 हजार के आस-पास रहा। वहीं बीएसपी के अबदुल बस्ती को 10 हजार वोट भी नहीं मिले।

वेस्ट दिल्ली की सीट पर बीजेपी की कमलजीत सहरावत ने 1 लाख 99 हजार के अंतर से जीत दर्ज कर इंडिया गठबंधन के महाबल मिश्रा और बीएसपी के विशाखा को हरा दिया। ईस्ट दिल्ली की लोकसभा सीट पर बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा ने 6 लाख 64 हजार से ज्यादा मतो से जीत दर्ज की।इंडिया गठबंधन के कुलदीप कुमार 5 लाख 71 हजार मतो से दूसरे स्थान पर रहे। और चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भी बीजेपी ने प्रवीण खंडेलवाल ने 89,325 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *