उत्तर प्रदेश : लखनऊ में सो रहे मज़दूर के चेहरे पर किया पेशाब, वीडियो वायरल

Share News:

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड को अभी एक साल भी नहीं बीता और उत्तर प्रदेश से ऐसी ही एक ओर घिनौनी हरकत सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आराम कर रहे मज़दूर को जगाने के लिए एक व्यक्ति ने उस पर पेशाब कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना की वीडियो भी बनवाई और दुआरे लोगों को शेयर भी किया। घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है…

 

Man urine on labour in lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एमपी के सीधी पेशाब कांड जैसी घटना सामने आई है। जहां दौपहर में आराम कर रहे है एक मज़दूर के चेहरे पर आरोपी ने पेशाब कर दिया। जानकारी के मुताबिक मज़दूर दौपहर का खाना खाकर अपनी थकान मिटाने के लिए चबूतरर पर सो गया था। जहां उसे जगाने के लिए आरोपी ने ये घिनौनी हरकत है। घटना के बाद पीड़ित मज़दूर राजकुमार रावत के परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले पर जांच की बात कही है। बता दें कि घटना लखनऊ के दुबग्गा की है।

यह भी पढ़े : नीति बनाम राजनीति कैसे बना 2024 का चुनाव

गिट्टी उठाने का काम करता है पीड़ित :

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित मज़दूर राजकुमार रावत दिन में गिट्टी उठाने का काम करता है। घटना के दिन वह खाना खा कर सो गया था। आरोपी संजय मौर्या ने उसे चबूतरे से उठाने के लिए उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इस घटना के दौरान आरोपी के साथ दो लोग और थे। जिनमें से एक वीडियो बना रहा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी संजय मौर्या ने इस वीडियो को दूसरे लोगों के पास फॉरवर्ड भी किया।

यह भी पढ़े : हरियाणा में चुनाव सम्पन्न, इन 5 हॉट सीटों की जंग में किसकी होगी जीत, किसकी हार ?

जानकारी के मुताबिक दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदिया खेड़ा के पास पीड़ित राजकुमार रावत अपने परिवार के साथ रहता है और पास में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है. वो दिन में गिट्टी उठाने का काम करता है। जानकारी के मुताबिक जब पीड़ित मज़दूर ने इसका संजय मौर्या का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने क्या कहा :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित परिवार ने वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर ही मामला दर्ज कर पीड़ित परिवार को जांच के आश्वासन दिया है। डीसीपी (पश्चिम जोन) दुर्गेश कुमार के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसका संज्ञान लेकर आरोपी संजय मौर्या को गिरफ़्तार कर लिया गया है साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े : सितम ढा रही झुलसा देने वाली गर्मी, रखना होगा सेहत का ध्यान वरना चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत

बता दें कि एक साल पहले मध्यप्रदेश के सीधी में भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला ने आदिवासी व्यक्ति दशमथ रावत के मुंह पर पेशाब किया था। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!