महाराष्ट्र: नवी मुम्बई में एएसआई की शर्मनाक हरकत, थाने में दलित व्यक्ति से जाति पूछकर उसके मुंह पर थूका

Share News:

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक पुलिसकर्मी की जातिवादी हरकत सामने आई हैं। कलंबोली पुलिस स्टेशन के ASI ने एक व्यक्ति के मुंह पर सिर्फ इसलिए थूक दिया क्योंकि वह दलित था। आरोपी दिनेश पाटिल ने पहले दलित व्यक्ति से उसकी जाति पूछी। जब पता चला कि व्यक्ति दलित है नीची जाति का है तो उसके मुंह पर थूक दिया। पीड़ित दलित व्यक्ति ने पुलिस कर्मी पर जूते चटवाने का आरोप भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक मामला 3 जनवरी का है। जब नवी मुंबई के कलंबोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक दिनेश पाटिल ने 28 वर्षीय विकास उजगारे के साथ कथित रूप से पुलिस स्टेशन में मारपीट की और उसकी जाति पूछी। जाति पूछने के बाद आरोपी दिनेश ने पीड़ित को जातिसूचक गालियाँ देते हुए उसके मुँह पर थूक दिया। विकास उजगारे ने गुरुवार को पुलिस स्टेशन पहुँचकर ASI दिनेश पाटिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

होटल मालिक से हुआ था झगड़ा:

पीड़ित विकास के अनुसार 3 जनवरी को विकास अपने दोस्त के साथ एक होटल में था जहां उसके दोस्त का होटल मालिक से झगड़ा हुआ था। झगड़े में विकास और उसके दोस्त को चोटें आई थी। विकास ने पुलिस को कॉल किया मौके पर पहुंची पुलिस से विकास ने उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा। पहले तो पुलिस ने हॉस्पिटल ले जाने के लिए आनाकानी की लेकिन विकास के कई बार मिन्नते करने के बाद पुलिस उसे पनवेल के एक सरकारी अस्पताल ले गयी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: टाइम्स ऑफ इंडिया)

अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास को दूसरे हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा जिसके बाद विकास को हॉस्पिटल ले जाने की जगह कलंबोली पुलिस स्टेशन ले आई। यहां पुलिस ने पीड़ित को फर्श पर बैठने के लिए मजबूर किया जब पीड़ित फर्श पर बैठ गया तो दिनेश पाटिल ने उसपर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया ।

बंद कमरे में जाति पूछकर मुँह पर थूका:

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित विकास उजगारे ने पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पाटिल पर मारपीट की गंभीर आरोप लगाए हैं। विकास का कहना है कि पहले दिनेश पाटिल ने उसे पुलिस स्टेशन के ही एक कमरे में बंद किया और उसके साथ मारपीट की। उसके चेहरे और गर्दन पर बुरी तरह से हमला किया। कमरे में घसीटा और इस दौरान दिनेश पाटिल ने विकास से उसकी जाति पूछी। जब विकास ने कहा कि वो दलित है दिनेश ने उसके मुंह पर थूक दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए दिनेश ने विकास को ज़लील किया। पीड़ित ने ASI दिनेश पाटिल पर जूट चाटने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: गूगल)

बहरहाल , मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी दिनेश पाटिल पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन में दलित व्यक्ति के साथ इस तरह की जातिवादी हरकत पूरे प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़ा करती है।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *