बसपा का गढ़ रह चुके सहारनपुर में आज बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा, मंडल की 16 सीटों को साधेगी मायावती

mayawati
Share News:

शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहारनपुर मंडल के पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।
मंडल स्तरीय यह चुनावी जनसभा (सहारनपुर) टापरी-नागल रोड स्थित टापरी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मैदान में होगी, जिसमें सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के पार्टी उम्मीदवार व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इस जनसभा के जरिये बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर मंडल की सभी 16 विधानसभा सीटों को साधेगी।

1996 से 2012 तक सहारनपुर जनपद बसपा का गढ़ हुआ करता था एक समय यहाँ बसपा का ही दबदबा था। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा का यहाँ से सूपड़ा साफ़ हो चूका है।
अब एक बार फिर बसपा ने अपने पुराने किले बचाने के लिए जी तोड़ तैयारियां शुरू कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती खुद हरौड़ा विधानसभा (अब देहात विधानसभा) से बसपा सुप्रीमो मायावती 1996 और 2002 में दो बार विधायकी जीतकर मुख्यमंत्री बनी थीं।
एक बार फिर मायावती सहारनपुर में जनसभा को सम्बोधित कर दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर निशाना साधेगी।

उल्लेखनीय है की बसपा प्रमुख ने 2 फरवरी को आगरा से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। जिसके बाद मायावती गाजियाबाद, अमरोहा में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा कर चुकी है। इसी कड़ी में आज बसपा प्रमुख की सहारनपुर में जनसभा है।
मायावती की ताबड़तोड़ रैलिया आगे भी जारी रहेगी।
बसपा प्रमुख मायावती रविवार को अलीगढ़ व सोमवार को बरेली में जनसभा को सम्बोधित करेगी।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *