भोपाल : धर्म छिपाकर बलात्कार करने वाला फैजल और अबॉर्शन करने वाला डॉ श्रीवास्तव गिरफ़्तार

Share News:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दलित नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि बीते 3 सालों से एक लड़का जिसका नाम फैज़ल सैयद अब्बास है उसके साथ शान पंडित बनकर रह रहा है। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने और 16 साल की नाबालिग दलित लड़की 3 बार गर्भवती हुई। आरोपी फैज़ल ने 2 बार दवाई देख खुद अबॉर्शन किया तो इस बार डॉक्टर से अबॉर्शन करवा दिया। बहरहाल, भोपाल पुलिस ने दलित नाबालिग लड़की का अबॉर्शन करने वाले BHMS डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपी फैज़ल पहले से ही पुलिस की हिरासत में हैं।

पहचान छुपा कर किया दलित लड़की का यौन शोषण:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 दिसंबर 2022 को भोपाल के अजाक थाने में एक 16 साल की दलित नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमे पीड़िता ने आरोपी फैज़ल सैयद अब्बास पर आरोप लगाया कि उसने अपनी असली पहचान छुपा कर लड़की के साथ 3 सालो तक रेप किया। उसकी वीडियो बनाई और उन्हीं वीडियो के आधार पर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान लड़की 3 बार प्रेगनेंट हुई। शुरू में दो बार आरोपी ने खुद अबॉर्शन किया तो इस बार डॉक्टर से अबॉर्शन करवाया।

50 हज़ार में किया अबॉर्शन:

पुलिस के अनुसार इस बार आरोपी ने भोपाल के बाग सेवनिया थाने से 100 किलोमीटर दूर स्थित चिरायु चिकित्सालय में डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव से लड़की का अबॉर्शन करवाया था। डॉक्टर ने इसके लिए 50 हज़ार रुपए लिए थे। फ़िलहाल पुलिस ने डॉक्टर और आरोपी फैजल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं क्लिनिक को भी सील कर दिया है। पुलिस डॉक्टर से लगतार पूछताछ कर रही है कि उसने इससे पहले कितनी महिलओं के अवैध गर्भपात किये हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर अपने परिजनों को सबसे पहले अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद अजाक थाने में जाकर पुलिस कंप्लेंट दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *