सपा के हाथो बिकी ABP गंगा मीडिया,बसपा समर्थको के साथ किया पक्षपात

Share News:

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उथल पुथल मची हुई जिसमें मीडिया भी जी जान लगा कर पार्टी के समर्थन में उनका गुणगान करते हुई नज़र आ रही हैं ऐसा ही एक वाक्या सामने आया हैं ABP गंगा मीडिया का जंहा जनता का मूड जानने निकली मीडिया ने कार्यक्रम के नाम पर बसपा के समर्थन में बोली गई बात को काट कर सपा का पक्ष लेती नज़र आई और साफ तौर पर जंहा लोगो ने बसपा के लिए अपना समर्थन जताया वंहा से गंगा मीडिया ने उन लोगो की बात काट कर केवल सपा समर्थको की ही किल्प लगा कर सपा के पक्ष का माहौल दिखाया।

इसी मुद्दे को लेकर आजमगढ़ के बसपा सेक्टर प्रभारी शैलेन्द्र प्रधान ने ABP गंगा के सर्वे में ख़ुद शामिल होकर बाइट दिए थे पर मीडिया ने उतनी क्लिप हटाकर सपा के पक्ष में माहौल दिखाया है| जिसको लेकर सेक्टर प्रभारी ने निंदा करते हुए ABP गंगा के इस हरकत की निंदा करते हुए कहा कि ये सरासर नाइंसाफी की आप जनता को जनता का ही सच नहीं दिखा रहे हैं उन्होंने गंगा मीडिया पर आरोप लगाया की गंगा मीडिया पक्षपात कर रही हैं|

बसपा सेक्टर प्रभारी शैलेन्द्र प्रधान ने कहा कि “ये मैने खुद देखा की गंगा मीडिया किस तरह से जनता को वरगला रही हैं उन्होंने कहा ये बोलते तो सुना था कि भारत में गोदी मीडिया हैं लेकिन आज ये देख भी लिया हैं की किस तरह मीडिया एक पार्टी के हाथो बिक चुकी हैं” अखिलेश की सपा सरकार ने विधान सभा के चुनाव के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया हैं और अंत में भाजपा की राह पर आ कर मीडिया को भी खरीदने पर उतारू हो चुकी हैं।

भारतीय मीडिया किस तरह पक्षपात करती हैं उसे हर कोई जानता हैं नेशन मीडिया से लेकर अन्य भी या तो भाजपा के हाथ बिक गए हैं या फिर सपा के ये वही मीडिया हैं जो कभी किसान आंदोलन में किसानो को आतंकी बताते हैं तो कभी पुलिस और सरकार द्व्रारा की गई बर्बता का पक्ष करते हैं तो कभी आंदोलन करते हुए लोगों के साथ अमानवीय घटना को सही बताते हुए उसका पक्ष लेते हैं।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *