मध्यप्रदेश : भाजपा नेता ने की तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश, जान बचाकर भागी अमले की टीम

mp police
Share News:

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में अतिक्रमण हटाने गये तहसीलदार पर भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत ने पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान सिंह राजपूत भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व मंत्री व साथ ही जनभागीदारी का अध्यक्ष भी रह चूका हैं। हालांकि इस समय उसके पास कोई विशेष पद नहीं है, लेकिन भाजपा वह भाजपा का सक्रिय नेता हैं। उसने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था,जिसे हटाने तहसीलदार अपनी टीम के साथ गए थे लेकिन भाजपा नेता ने उनके ऊपर पेट्रोल छिडक़ दिया। हालांकि जैसे ही पेट्रोल छिडक़ा तहसीलदार दोडक़र पीछे की तरफ भाग गए।

जिस समय जेसीबी लेकर नगर पालिका और राजस्व की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। उसी दौरान जब भगवान सिंह राजपूत एक बोतल में पेट्रोल भरकर लेकर आए और उन्होंने छिडक़ना शुरू किया तो वह पेट्रोल न सिर्फ तहसीलदार बल्कि नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों के ऊपर भी गिरा।

TI वी.पी लोहिया ने बताया कि राजस्व और नपा दोनों का अमला अतिक्रमण हटाने के लिए गया था। JCB से अतिक्रमण हटा रहा था। तभी भगवान सिंह राजपूत, जगदीश और दशरथ अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंच गया। तीनों ने अमले के साथ गाली-गलौज की। फिर वो पेट्रोल की बॉटल लेकर आया और अधिकारियों-कर्मचारियों पर छिड़क कर मारने की कोशिश की। हमने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है की आरोपी भाजपा युवा मोर्चे का पूर्व मंत्री रह चूका है व फ़िलहाल भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। कुछ दिन पहले आरोपी ने JCB से एक आदमी का घर भी जमींदोज कर दिया था।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *