UP के बलरामपुर में दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर दो युवकों ने किया गैंगरेप, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Share News:
उत्तरप्रदेश से अक्सर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। एक बार फिर इस तरह की घटना से उत्तरप्रदेश सुर्खियों में है। दरअसल यहां पर एक दलित लड़की के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानते हैं पूरा मामला।
मामला उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले का है जहां पर दो युवकों ने दलित लड़की के साथ गैंगरेप किया। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी बलरामपुर में फेरा लगाकर सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक) बेचने का काम करते हैं। दोनों आरोपियों ने पहले दलित किशोरी को बहलाया फुसलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी आरेपियों के चंगुल से भागने की कोशिश में गिरकर चोटिल हो गई थीं। किशोरी का शोर सुनकर गांव वालों ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वे दोनों भाग निकलें। एस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की छानबीन शुरु कर दी और देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के पिता का बयान :

दरअसल यह घटना थाना देहात क्षेत्र अन्तर्गत राप्ती नदी रेलवे पुल के नीचे गुरुवार दोपहर 12 बजे हुई थीं। थाना देहात क्षेत्र के गांव के रहने वाले पीड़िता के पिता ने अपने बयान में बताया कि गुरुवार 15 फरवरी को उसकी 15 साल की बेटी घर में अकेली थीं और परिवार के अन्य लोग मजदूरी करने गए थे। ग्राम व थाना हसायन जिला हाथरस के रहने वाले 21 साल के भुवनेश नायक उर्फ राज व अकौली थाना सिंधौली जिला एटा के रहने वाले 22 साल के हरवीर नायक गांव-गांव घूमकर सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक) की बिक्री करते हैं। और यह दोनों (भुवनेश व हरवीर) कोतवाली नगर के निकट रानी धर्मशाला में पिछले दो वर्षों से किराए पर रहते हैं।और यह पीड़िता के यहां भी सामान बेचने जाते हैं। गुरुवार की दोपहर भुवनेश बाइक से किशोरी के घर पहुंचा। उसने किशोरी से कहा कि वह उसे कीमती माला व अन्य सामान देना चाहता है। इसके लिए उसे राप्ती नदी किनारे पुल के नीचे चलना होगा। भुवनेश किशोरी को बहला फुसलाकर बाइक से राप्ती नदी किनारे ले गया। वहां हरमीत पहले से मौजूद था। दोनों उसे पुल के नीचे ले गए और डरा धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने की कोशिश में किशोरी पत्थर पर गिर गई, उसके हाथ व पैर में चोटें आई हैं।
IMAGE CREDIT BY GOOGLE

आरोपी बाइक से भाग निकलें :

घटना के बाद एक युवक नदी किनारे से गुजर रहा था जब उसने पीड़िता को रोते देख तो उसका कारण पूछा। पीड़िता ने युवक को आपबीती बताई और युवक के शोर मचाने पर राहगीर एकत्रित हो गए कुछ लोगों ने भाग रहे आरोपियों का पीछा किया लेकिन दोनों आरोपी बलरामपुर की ओर बाइक से भाग निकले। पीड़िता के पिता को जब घटना के बारे में पता लगा तो घटना की शाम को थाना देहात पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने भुवनेश व हरमीत के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों को पकड़ा गया :

घटना की सूचना मिलते ही एसपी केशव कुमार ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने का निर्देश दिया। एसएचओ दुर्गेश से बताया कि देर रात मुखबिर से पता चला कि भुवनेश व हरवीर कोतवाली नगर के पास देखे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल अखिलेश चौधरी, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार व दिलीप कुमार गुप्ता ने दोनों को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। उसके हाथ पैर के हड्डी का एक्स-रे भी हुआ है। अभियुक्तों को कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से वे जेल भेज दिए गए हैं।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *