क्यों बनाया है भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू एक अधिवासी को अपना राष्ट्रपति उमीदवार ?

Share News:

भाजपा ने वर्ष 2017 में रामनाथ कोविंद एक दलित पर अपना दाव लगाया  था  और (NDA ) का राष्ट्रपति बनाया और अब 2022 में एक बार फिर ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू आदिवासी संथाल को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है ।

कौन है द्रौपदी मुर्मू ?

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है. वह आदिवासी संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर
अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात की थी, उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं है ।

कैसा रहा है द्रौपदी मुर्मू का राजनितिक सफर

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में बीजेपी के टिकट पर दो बार विधायक बनीं , ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू को 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया।

द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं. झारखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल पर की शपथ दिलाई थी।

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब भी द्रौपदी मुर्मू के नाम रहा, साथ ही वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी हैं , द्रोपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव 2022 में अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है।

क्या इसलिए बनाया गया है द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने अपना उमीदवार ?
द्रौपदी मुर्मू एक संथाल अधिवासी है , संथाल अधिवासी की आबादी पूर्वोत्तर राज्य में अच्छी मानी जाती है जैसे झारखंड, ओडिशा , त्रिपुरा , बिहार और बंगाल में, भाजपा का द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का एक ये भी कारण है की वह अधिवासी कार्ड खेल कर पूर्वोत्तर के राज्यों में अपनी पकड़ अच्छी करना चाहती है ।

 

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *