युवक के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम महिला से अभद्रता!

Share News:

बेंगलुरु के डेयरी सर्कल इलाके की यह घटना है। दूसरे समुदाय का लड़का अपनी बाइक पर मुस्लिम महिला सहकर्मी को घर छोड़ने जा रहा था तभी

दो लोगों ने लड़के ने बाइक रोका और उस युवक को धमकाया और मारपीट भी की।जिसके बाद महिला के पति को भी फोन किया और पूछा कि वह अपनी पत्नी को गैर-मुस्लिम युवक के साथ घूमने की इजाजत क्यों देता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मुस्लिम महिला बुर्का पहने एक लड़के के साथ बाइक पर जा रही थी तभी दो लोग रास्ते में जा रही युवक के साथ महिला को दोनों लोग रोक लेते हैं और सड़क पर ही दोनो को परेशान करने लगते हैं।खबर है की दो लोग महिला और युवक को इस लिए परेशान कर रहे थे क्यों की महिला दूसरे समुदाय के लड़का मुस्लिम महिला सहकर्मी को बाइक पर घर छोड़ने जा रहा था। दोनों लोगों ने युवक और महिला को रोका और पूछने लगा कि गैर-मुस्लिम के साथ बाइक पे क्यों घूम रही है, खासकर इस तरह के माहौल में। इस तरह की हरकत करते हुए तुमको शर्म नही आई। वीडियो में दो लोगों ने हिंदू लड़के और मुस्लिम महिला के एकसाथ बाइक पे चलनें से रोका और एक आरोपी ने महिला से उर्दू में पूछा तुम्हारा नाम क्या है? शर्म नहीं आती? क्या तुम नहीं जानते कि हम किस तरह के समय में रहते हैं? तुम जानवरों जैसी हरकत क्यों करते हो? खबर है कि इसके बाद हमलावरों ने महिला को उस युवक की बाइक से उतारकर ऑटोरिक्शा में घर जाने के लिए मजबूर किया।

हालांकि इस वीडियो को खुद आरोपियों द्वारा शूट किया गया था।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का ट्वीट भी आया जिसमे उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने पुलिस की सराहना की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद एसजी पाल्या पुलिस स्टेशन में इस मामला को दर्ज किया गया था। दक्षिणपूर्व बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त श्रीनाथ महादेव जोशी ने मीडिया को जानकारी दी कि हमने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुलिस को बिना देरी किए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सराहना की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!