26 जनवरी जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था उस वक्त दिल्ली में एक लड़की से बदला लेने की लिए उसका गैंगरेप किया गया। उसका अपहरण कर उसके बाल काटे गए। उसके बाद कुछ महिलाओं ने पीड़िता के बाल काटकर सड़कों पर मुँह काला कर के घुमाया गया।आरोपी परिवार के बेटे ने शाहदरा में नवंबर 2021 को सुसाइड कर लिया था जिसका इलज़ाम पीड़िता पर लगाया की उनके बेटे ने उसके कारण आत्महत्या की थी।
शाहदरा में बीते नवंबर 2021 में एक लड़के ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद उसके आरोपी परिवार वालों का कहना है की लड़की की वजह से उनके लड़के ने सुसाइड किया है। उधर, पीड़िता की बहन ने कहा कि उसकी बहन शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसने बताया कि लड़के के चाचा ने कड़कड़डूमा से लड़की को किडनैप किया था और फिर उसे शाहदरा ले जाकर उसके साथ अमानवीय घटना की गई।
बता दे कि पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को फोन कर के पूरी घटना की सुचना दी थी। पुलिस के अनुसार इस घटना को आरोपी परिवार ने निजी दुश्मनी को अंजाम देने के लिए किया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने कहा हमने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पीड़िता की काउंसिलिंग कराई जा रही है।ताकि वो सदमे से बाहर आ सके।
कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। pic.twitter.com/4ExXufDaO3
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 27, 2022
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए ट्विटर पर इस घटना का वीडियो शेयर करते मामले में सख्ती से कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने पीड़ित लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे पीड़िता से मिली हैं और उसने बताया कि किस तरह से उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। उन्होंने बताया कि शराब बेचने वालों ने लड़की का अपहरण कर उससे गैंगरेप किया था।