दिल्ली के शाहदरा गैंगरेप मामले पर बसपा नेता आकाश आनंद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस के रहते एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसको गली में घुमाया जाता है और सरकार या पुलिस को इसकी कोई सुध नहीं लेती है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि शराब नीति बदलने का फायदा किसे हुआ क्योकि न तो अपराध तो अवैध शराब बंद हुई और ना उससे जुड़े अपराध का कोई समाधान हुआ।
आकाश आनंद ने ट्वीट करते हुए कहा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस के नाक के नीचे दिनदहाड़े एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसको गली में घुमाया जाता है, वीडियो बनाई जाती है और पीड़िता के बाल तक काट दिए जाते हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कहीं कोई हलचल नहीं।”
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस के नाक के नीचे दिनदहाड़े एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसको गली में घुमाया जाता है, वीडियो बनाई जाती है और पीड़िता के बाल तक काट दिए जाते हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कहीं कोई हलचल नहीं। 1/2 pic.twitter.com/q97eZrwSgN
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) January 27, 2022
उन्होंने अन्य ट्वीट में लिखा कि “एक तरफ राजधानी में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड चल रही थी और वहीं से मात्र 13 किमी दूर विवेक विहार में अवैध शराब के कारोबारियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया।क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री बताएंगे की उनकी शराब नीति बदलने का फायदा किसे हुआ, ना अवैध शराब बंद हुई और ना उससे जुड़े अपराध ”
एक तरफ राजधानी में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड चल रही थी और वहीं से मात्र 13 किमी दूर विवेक विहार में अवैध शराब के कारोबारियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया।क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री बताएंगे की उनकी शराब नीति बदलने का फायदा किसे हुआ, ना अवैध शराब बंद हुई और ना उससे जुड़े अपराध2/3
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) January 27, 2022
इतना ही नहीं उन्होंने सीएम केजरीवाल को कटघरे में कड़ा करते हुए कहा कि “दिल्ली के मुख्यमंत्री, पुलिस और केन्द्र सरकार पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते हैं। एक स्वस्थ और सभ्य समाज के लिए केवल पुलिस ही नहीं राज व्यवस्था भी उतनी ही जिम्मेदार है। मैं गृह मंत्री से मांग करता हूं कि तत्काल दिल्ली पुलिस कमिश्नर को बर्खास्त किया जाए।”
एक तरफ राजधानी में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड चल रही थी और वहीं से मात्र 13 किमी दूर विवेक विहार में अवैध शराब के कारोबारियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया।क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री बताएंगे की उनकी शराब नीति बदलने का फायदा किसे हुआ, ना अवैध शराब बंद हुई और ना उससे जुड़े अपराध2/3
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) January 27, 2022
क्या है मामला
राजधानी दिल्ली में एक लड़की से बदला लेने की लिए उसका अपहरण कर गैंगरेप किया गया। वही कुछ महिलाओं ने पीड़िता के बाल काटकर सड़कों पर मुँह काला कर के घुमाया गया।आरोपी परिवार के बेटे ने शाहदरा में नवंबर 2021 को सुसाइड कर लिया था जिसका इलज़ाम पीड़िता पर लगाया की उनके बेटे ने उसके कारण आत्महत्या की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहदरा में बीते नवंबर 2021 में एक लड़के ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद उसके आरोपी परिवार वालों का कहना है की लड़की की वजह से उनके लड़के ने सुसाइड किया है। उधर, पीड़िता की बहन ने कहा कि उसकी बहन शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसने बताया कि लड़के के चाचा ने कड़कड़डूमा से लड़की को किडनैप किया था और फिर उसे शाहदरा ले जाकर उसके साथ अमानवीय घटना की गई।
बता दे कि पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस को फोन कर के पूरी घटना की सुचना दी थी। पुलिस के अनुसार इस घटना को आरोपी परिवार ने निजी दुश्मनी को अंजाम देने के लिए किया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने कहा हमने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पीड़िता की काउंसिलिंग कराई जा रही है।ताकि वो सदमे से बाहर आ सके।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए ट्विटर पर इस घटना का वीडियो शेयर करते मामले में सख्ती से कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने पीड़ित लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे पीड़िता से मिली हैं और उसने बताया कि किस तरह से उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। उन्होंने बताया कि शराब बेचने वालों ने लड़की का अपहरण कर उससे गैंगरेप किया था।
*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *
महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।