गाज़ियाबाद में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- भाजपा केवल धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैला रही है

Share News:

गाज़ियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनो पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए करते हुए कहा कि भाजपा के राज में विकास की जगह केवल घोषणाएं और शिलान्यास ही हुआ है।सपा के शासनकाल में सिर्फ गुंडों और माफियाओं का राज रहा। जिस वजह से यूपी में दोनों के शासनकाल में जनता दुखी रही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दंगों और अपराध को बढ़ावा मिला।

सपा के शासनकाल का ज़िक्र करते हुए उन्होंने सपा राज में हुए धार्मिक दंगों का जिक्र करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा सरकार में दंगों और अपराध से जनता त्रस्त थी। सपा के सत्ता में होने पर दलित व पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार होता रहा और महापुरुषों का अपमान हुआ। वही, कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण बसपा प्रदेश की सत्ता से बाहर हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही दलित विरोधी रही है। लेकिन वो हमेशा दिखावा करती रही हैं।

उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के दौर में पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़े है। भाजपा अब वोट के नाम पर केवल धर्म और जाति को लेकर नफरत फैला रही है। साथ ही भाजपा राज में बढ़ रहे अपराध के आंकड़ों को छिपाया जाता है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास के दावे केवल दिखावा हैं। भाजपा शासन में दलित और महिलाएं दोनों ही वर्ग सुरक्षित नहीं हैं। मीडिया भी भाजपा के साथ मिलकर आंकड़ों को दिखाने की जगह छुपाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा में बसपा इस बार भी अकेले चुनावी मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी साल 2007 की तरह प्रदेश में एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी की बहुमत वाली सरकार होगी।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *