आज अपने सियासी पत्ते खोलेंगे चंद्रशेखर, निषाद-राजभर ने भी दिया ऑफर

asp, bhim army,
Share News:

यूपी चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी पारा भी चढ़ रहा है। इन सबके बीच आज यूपी की निगाहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर टिकी हुई है। अखिलेश से गठबंधन की बात टूटने पर चंद्रशेखर ने कहा था की वे दो दिन में अपनी आगामी रणनीति का खुलासा कर देंगे।

इस बीच एक बड़ी खबर ये भी आ रही है की भाजपा गठबंधन के सहयोगी निषाद और अखिलेश गठबंधन के सहयोगी राजभर दोनों ने चंद्रशेखर को अपने पाले में करने के लिए ऑफर दिया है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा की चंद्रशेखर क्या फैसला लेते है। क्या वे अखिलेश के साथ जायेंगे या फिर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।
चंद्रशेखर ने आज ट्वीट कर अपने इरादे जाहिर कर दिए है उन्होंने लिखा – विरासत से तय नहीं होंगे सियासत के फैसले , ये तो मंजिल तय करेगी आसमा किसका है।

bhim army chief

15 जनवरी के पहले तक चंद्रशेखर और अखिलेश यादव का गठबंधन तय माना जा रहा है, जिसकी जानकारी चंद्रशेखर ने ट्वीट के माध्यम से भी दी थी। लेकिन 15 जनवरी को चंद्रशेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था की अखिलेश ने उन्हें अपमानित किया है। जिसके बाद गठबंधन पर बात नहीं बन सकी। उल्लेखनीय है की अखिलेश चंद्रशेखर को 2 सीट के साथ मंत्री पद का ऑफर दे रहे थे जिसे चंद्रशेखर ने दलितों का अपमान बताकर ठुकरा दिया था।
आज ये स्प्ष्ट हो जायेगा की चंद्रशेखर अपने सियासी पत्ते किधर खोलते है। क्या वे गठबंधन में होंगे या अकेले अपने दम पर यूपी के रण में उतरेंग

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *