बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रविवार को आगरा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि भाजपा और सपा बैसाखी का सहारे विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं हैं। जबकि बसपा अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इस बार उत्तर प्रदेश का माहौल बसपा के पक्ष में है। बसपा ही बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
कल आगरा में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विशाल जनसभा को संबोधित कर उनका साधुवाद प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में आगरा के सभी प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।आगरा की जनता का उत्साह व उमंग यह दर्शाता है कि बसपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बननी तय है pic.twitter.com/9eYzYIfxlL
— Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) December 13, 2021
बता दे कि महासचिव सतीश चंद्र मिश्र आगरा के नगला पदमा स्थित सेठ जी गार्डन में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीतियों पर सरकार बनाने के लिए आयोजित मंडल स्तरीय सभा को संबोधित कर रहे थे। मिश्र ने कहा कि भाजपा और सपा कई दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों दल प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बसपा अभी तक 100 से ज्यादा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। ऐसा इसलिए है कि पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा , कल आगरा में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विशाल जनसभा को संबोधित कर उनका साधुवाद प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में आगरा के सभी प्रत्याशियों को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।आगरा की जनता का उत्साह व उमंग यह दर्शाता है कि बसपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बननी तय है।
महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि सपा की सरकार आते ही गुंडागर्दी, चोरी, छिनैती और बलात्कार की घटनाएं होने लगती हैं। वहीं भाजपा की सरकार में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस की घटना हो या बिकरू कांड, महिलाओं के साथ ज्यादती की गई। बेरोजगारों को नौकरियां नहीं मिल रहीं हैं। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने जनता से सवाल किया क्या इस तरह की सरकार चाहिए? या फिर बसपा की सरकार चाहिए।
बसपा महासचिव ने कहा कि सभी दलों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। वाल्मीकि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र वाल्मीकि और कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मुरारीलाल गोयल बसपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पश्चिमी यूपी के चार मंडलों में सभाएं करने के बाद आगरा में पांचवीं सभा है। प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। 2007 के चुनाव से भी अधिक सीटें मिलेंगी।
*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *
महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।