महिला सशक्तिकरण को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

Share News:

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को देश में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, देश में महिला की आधी आबादी होने के बाद भी अपने ही अधिकारों से वंचित हैं उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, कांग्रेस व भाजपा आदि की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति लगभग एक जैसी ही धारणा हैं। मायावती का यह हमला उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए झूठे वादे कर रहे इन दोनों दलों के संयुक्त प्रयासों के बीच हुआ है।

बसपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि,”देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है किन्तु वे अभी भी काफी अधिकारों से वंचित हैं, जबकि उन्हें कानूनी अधिकार देकर सशक्त बनाने हेतु परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का काफी योगदान रहा है और अब बीएसपी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है।”

उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि, ” कांग्रेस व भाजपा आदि की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति लगभग एक जैसी ही धारणा है व इनका रवैया ज्यादातर दिखावटी ही होता है जबकि बीएसपी सरकार में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक आत्मनिर्भरता हेतु काफी प्रयास किए, जिन्हीं को अब विरोधी पार्टियाँ भुना रहीं हैं।” साथ ही, महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में कांग्रेस की तरह भाजपा भी गंभीर नहीं है। लोकसभा व विधानसभाओं में उनके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला वर्षों से लम्बित पड़ा होना इसका जीता-जागता प्रमाण है तथा इनका यह आरक्षण जरूर लागू होना चाहिए, बीएसपी की यह माँग है।

इससे पहले भी बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर जनता से झूठे वादे करने का करते हुए कहा कि “विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले” अधूरी परियोजनाओं का उद्घाटन करने से पार्टी को अपने मतदाता आधार का विस्तार करने में मदद नहीं मिलेगी।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *