प्रदेश में महिला सुरक्षा पर बोले सतीश कुमार मिश्रा, भाजपा महिला सुरक्षा को लेकर केवल झूठे वादे ही करती है

Share News:

बसपा महासचिव सतीश कुमार मिश्रा ने भाजपा सरकार को महिला सुरक्षा पर आड़े हाथो लिया हैं उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओ पर लगातार अत्याचार बड़ा है न की कम हुआ उनका कहना है कि भजापा महिला सुरक्षा को लेकर सजग नहीं है न ही उसके लिए कोई कदम उठा रही है भाजपा केवल झूठे वादे ही करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति भय का माहौल है,जिसे केवल बसपा ही समाप्त करेगी।

सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट किया कि “सो रही यूपी सरकार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार ये सरकार महिला सुरक्षा को लेकर सजग नहीं है। ऐसे झूठे वादे कब तक करोगे। प्रदेश में महिलाओं के प्रति भय का माहौल है, जिसे बसपा ही समाप्त करेगी। 22 में बनेगी बसपा सरकार, ख़त्म होगा महिलाओं पर अत्याचार।

उत्तर प्रदेश में “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” मात्र एक नारा हैं न केंद्र सरकार इसको लेकर सजग हैं और न ही प्रदेश की योगी सरकार ये कासगंज में हुई घटना से लेकर प्रदेश में आए दिन दलित महिलाओ के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या जैसी घटनाए आम हो गई हैं लेकिन सरकार रैली करने में इतना मसरूफ हैं कि वो इन घटनाओं पर ध्यान ही नहीं देती,लेकिन बात अगर धर्म और मंदिर की हो तो वंहा आपको भाजपा सबसे आगे नज़र आएगी।

आपको बता दे कि हाल ही में एक सर्वे के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के साथ अपराध को लेकर शिकायतें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश (10,084) से प्राप्त हुईं है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कहा कि देश में इस साल के पहले आठ महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की शिकायतों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।इनमें से आधी से ज्यादा शिकायतें अकेले उत्तर प्रदेश राज्य से आईं, महिला निकाय ने भी इसकी जानकारी दी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश (10,084) से प्राप्त हुईं। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में 2,147 शिकायतें थीं।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *