यूपी में भाजपा नेता ने 23 साल की युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद युवती को चलती कार से नीचे फेंका

Share News:

थाना ताजगंज क्षेत्र के होटल में खुर्जा की एक 23 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बाह के भाजपा नेता व प्रखंड प्रमुख लाल सिंह गिरफ्तार किया गया है साथ ही उसके दो दोस्तों जितेंद्र व देव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भाजपा नेता ने युवती के साथ अपने दोस्तों के साथ मिलकर 21 दिसंबर 2021 को सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसका वीडियो भी बनाया और धमकी देकर अगले दिन भी दोबारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया लगातार तीसरी बार भी युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद होटल से ले जाकर चलती कार से नीचे फेंक दिया, जिससे युवती को गंभीर चोट भी आई हैं।

आपको बता दे कि आरोपी भाजपा नेता ने पीड़िता को आशा की नौकरी दिलाने के नाम पर दोस्ती की थी। पुलिस ने सोमवार तड़के आरोपी लाल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य दो आरोपी अभी अपने घरों से फरार हैं। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़िता के मुताबिक उसके साथ दो से तीन बार रेप किया गया। लड़की ने रविवार रात 11 बजे पुलिस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी। बताया गया कि उसे होटल ले जाने के बाद दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि दो महीने पहले उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। उसने पहले कॉल काट दिया। बाद में उसे बार-बार कॉल आने लगे तो मजबूरन उसने बात की कॉल करने वाले ने उससे कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है। आरोपी भाजपा नेता ने कॉल कर अपना नाम लाल सिंह बताया। उसने कहा कि वह ब्लॉक प्रमुख है और अगर वह उससे दोस्ती करती है तो वव उसकी आशा की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आगरा आकर मिलने की कहने लगा। 21 दिसंबर 2021 को पीड़िता लाल सिंह से वह मिलने पहुंची तो आरोपी ने उसे एक गाड़ी बैठाया और फार्म हाउस में ले गया। जंहा पहले ही उसके दोस्त मौजूद थे जंहा उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की बात कहने पर ब्लॉक प्रमुख ने धमकी दी और कहा कि “तुम जानती नहीं हो कि हम कौन हैं। हम पर एक विधायक का हाथ है। उनके सामने पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी भी पैर छूते हैं। तुम्हें मिनटों में गायब करवा दूंगा।” जिससे युवती डर गई और चुचाप अपने घर चली गई। आरोपी ने अगले दिन फिर से कई कॉल किए। दोबारा आगरा आने का दबाव बनाया मना करने पर फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजा और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद युवती फिर आरोपी से मिलने गई जंहा उसके साथ फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

युवती ने आरोप लगाया कि रविवार को डरा धमकाकर उसे एक बार फिर आगरा बुला लिया गया। शाम को उसे एक कार से ताजगंज क्षेत्र के होटल अमर यात्री निवास में ले जाकर लाल सिंह और जितेंद्र ने दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर पिटाई की। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कई बड़े लोगों के नाम लेकर डराया। लाल रंग की कार से आरोपी होटल से बाहर ले गए। फतेहाबाद मार्ग पर विशाल मेगा मार्ट के पास चलती कार से युवती धक्का देकर भाग गए। जिसके बाद उसने सबसे पहले पुलिस को सूचना दी।

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की विवेचना में कई प्रमाण मिले हैं। पुलिस को कॉल डिटेल में दोनों की बातचीत का पता चला है। इस वजह से आरोपी लाल सिंह के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। पीड़ित युवती के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। युवती ने अपना अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने की बात कही है। इस पर आरोपी के मोबाइल से वीडियो निकाला जाएगा। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद ली जाएगी। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

आगरा के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह के भाजपा के कई बड़े नेताओं से संबंध हैं। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, बाह की भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ खिंची तस्वीरें शामिल हैं।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *