भाजपा उत्तर प्रदेश में केवल धर्मिक उन्माद का माहौल बना रही हैं- महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा

Share News:

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बापू उपरौध इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के क्रिया कलाप से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि,” सिर्फ धर्म व साम्प्रदायिक सोच से सर्वसमाज का विकास नहीं हो सकता उत्तर प्रदेश मे दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है। किसानों के साथ अत्याचार चरम पर है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के शासन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि 2022 में बसपा की सरकार बनेगी।

बढ़ती महंगाई को लेकर उन्होंने कहा, “भाजपा राज में बढ़ी महंगाई से आम जनमानस त्रस्त हो गया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है” उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं भी आए दिन घटित हो रही हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा आगशामी विधानसभा चुनाव में एक नया परिवर्तन आएगा।”उन्होंने सर्व समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती के शासन में कानून का राज होगा सभी वर्गों एवं धर्मों के लोगों को जान -माल और महजब की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी होगी।

उन्होंने सर्व समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती के शासन में कानून का राज होगा। सभी जाति, वर्ग और धर्मों के लोगों के जान-माल और महजब  की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी होगी। राष्ट्रीय महासचिव ने ब्राह्मण समाज पर ढाए जा रहे जुल्म को कुरेदते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का सम्मान बसपा सरकार में ही सुरक्षित है।

राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बामी गांव के तीन ब्राह्मण लड़कों के हत्या के बारे में भी बात कही उन्होंने कहा कि , अभी तक खुलासा नही हुआ की हत्या कैसे हुई किसने की जबकि एक वर्ष से अधिक बीत गया हैं । प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना करते हुए जनप्रतिनिधियों को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि बसपा की सरकार बनते ही न सिर्फ हत्यारों का पता लगाया जाएगा बल्कि आरोपी जेल भी जाएंगे।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *