शादी के बंधन में बंधे आकाश आनंद

Share News:

BSP के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी रविवार को गुड़गांव के एंबियंस डॉट रिसॉर्ट में संपन्न हुई। आकाश की शादी में सिर्फ पारिवारिक लोग और पार्टी से जुड़े लोगों को बुलाया गया था। शादी में कुल 5 हज़ार लोग शामिल हुए।

 

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी से जो पहली तस्वीर सामने आई उसमें वो शेरवानी पहने हुए दिख रहे हैं। साथ ही परिवार के लोगों ने उन्हें चारों तरफ़ से घेरा हुआ है। बता दें कि गुड़गांव में शादी के बाद 28 मार्च को नोएडा में रिसेप्शन किया जाएगा। इससे पहले शनिवार 25 मार्च को दिल्ली के एक होटल में आकाश और प्रज्ञा की हल्दी और संगीत की रस्में हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों ने शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी।

पहली बार तस्वीरों में दिखीं डॉ प्रज्ञा :

शनिवार को हल्दी की रस्म में पहली बार डॉ प्रज्ञा की तस्वीर सामने आई। उन्होंने पीले रंग का लहँगा पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने दोनों हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई थी। अपनी इस रस्म में वह बेहद खुश और खूबसूरत नजर आईं। बता दें कि प्रज्ञा बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं।

 

अशोक, बीएसपी से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। यहीं नहीं उन्होंने मान्यवर कांशीराम साहब के साथ भी काम किया है साथ ही मायावती के बेहद करीबी नेता रहें हैं। अशोक सिद्धार्थ कई राज्यों में पार्टी के कॉर्डिनेटर भी रहे हैं।

मायावती ने चुनी आकाश की दुल्हन :

आकाश आनंद अपनी बुआ मायावती के बेहद करीबी हैं। आकाश मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। वह अपनी बुआ मायावती के साथ साल 2017 में एक रैली में दिखे थे। जिसके बाद से आकाश राजनीति में शामिल हो गए। अपने भतीजे आकाश की पत्नी को मायावती ने खुद चुना है।

 

मायावती ने अपने भरोसेमंद नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ प्रज्ञा को आकाश के लिए चुना है। बता दें कि आकाश ने लंदन से MBA की पढ़ाई की है और अब वह बीएसपी सुप्रीमो मायावती के साथ राजनीति की बारीकियां सीख रहे हैं।

कौन हैं मायावती की बहू ?

मायावती ने आकाश के लिए डॉ प्रज्ञा को जीवन साथी के तौर पर चुना है। प्रज्ञा बीएसपी से राज्यसभा सांसद रहे अशोक सिद्दार्थ की बेटी हैं। प्रज्ञा ने दिल्ली के हिन्द मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है। प्रज्ञा MBBS डॉक्टर हैं। उन्होंने MBBS की पढ़ाई लंदन से की है। फ़िलहाल उनका फोकस MD बनने पर है इसलिए प्रज्ञा MD की पढ़ाई कर रही हैं। बता दें कि प्रज्ञा और उनका परिवार बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों में विश्वास रखता है।

 

प्रज्ञा के पिता अशोक सिद्धार्थ आकाश के पिता आंनद कुमार के काफ़ी अच्छे दोस्त हैं। आकाश और प्रज्ञा की शादी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल रही है। बताते चले कि अशोक सिद्धार्थ महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी से उत्तरप्रदेश विधानपरिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वह साल 2009 में BSP से MLC रहे। 2016 से 2022 तक राज्य सभा सदस्य रहे।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

One thought on “शादी के बंधन में बंधे आकाश आनंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *