यूपी में गर्भपात के दौरान रेप पीड़िता की मौत, डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

Share News:

उत्तर प्रदेश राज्य से महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की एक और भीषण घटना सामने आई है। छह महीने पहले 20 साल की दलित महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, साथ ही उसके पिता, चाचा और एक डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक महिला के साथ कथित तौर पर छह महीने पहले आरोपी ने उस वक़्त बलात्कार किया गया जब वह काम करने खेतों की तरफ जा रही थी। घटना की सूचना पुलिस को नही दी गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 25 सितंबर को महिला को रक्तस्राव के कारण अस्पताल लाया गया था। जाँच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। पिता राम नारायण और चाचा शिव नारायण द्वारा पीड़िता को गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद अगले दिन महिला ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बलात्कारी का नाम शैलेंद्र सिंह बताया जा रहा है जिसके खिलाफ महिला से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के पिता (राम नारायण) और चाचा (शिव नारायण) के खिलाफ पीड़िता को गर्भपात के लिए मजबूर करने के लिए और डॉक्टर के खिलाफ प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी दोषियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

दौरान रेप पीड़िता की मौत, डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *