बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा गुरुवार को बसपा सम्मेलन में झांसी पहुंचे। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा और भाजपा के राज में रही गुंडागर्दी और मारपीट की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि सपा और भाजपा लोगों को डराने का काम करती है।उन्होंने कहा “बसपा के कार्यक्रम में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जब बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की जनपदों में रैलियां शुरू होंगी तो तूफान आ जाएगा।”
झांसी के मऊरानीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि आने वाला 2022 बहुजन समाज पार्टी का होगा और बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में देखेंगे। बसपा के हर सम्मेलन में जन सैलाब देखने को मिल रहा है और हर दिन बढ़ता जा रहा है। भाजपा और सपा ने लोगों के साथ छलावा किया है या धोखा देने का काम किया है। अब मौका आया है, इन्हें सबक सिखाने का। प्रदेश के मुखिया मंच से लोगों को बुलडोजर का नाम लेकर डराने और धमकाने का काम करते हैं। अब बुलडोजर की चाबी और बुलडोजर का स्टेयरिंग एक बटन के रूप में अबकी बार आम जनता के हाथ में है। लोग हाथी का बटन दबाकर बुलडोजर को घुमाकर भाजपा सरकार पर चलाने का काम करेंगे और उनको यहां से विदा कर देंगे। यदि झूठ बोलने का अंतरराष्ट्रीय कम्पटीशन हो जाए तो भाजपा नम्बर वन आएगी। वे झूठी बातें करके झूठे और लुभावने सपने दिखाने का काम करते आए हैं।
सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा का जनसैलाब देखकर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ परेशान और दुखी हैं। वे सरकारी धनबल के साथ भी उतने लोग नहीं जुटा पाते हैं, जितने लोग हमारे यहां खुद चलकर आते हैं। यह बात मामने वाली हैं की भाजपा और सपा की रैली में उतने लोग नहीं होते जितने लोग बसपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने जनता को सबोधित करते हुए कहा भाजपा और सपा ने लोगों के साथ छलावा किया है या धोखा देने का काम किया है। अब मौका आया है, इन्हें सबक सिखाने का।
उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर वाले बयान को याद दिलाते हुए कहा “प्रदेश के मुखिया मंच से लोगों को बुलडोजर का नाम लेकर डराने और धमकाने का काम करते हैं। अब बुलडोजर की चाबी और बुलडोजर का स्टेयरिंग एक बटन के रूप में अबकी बार आम जनता के हाथ में है। लोग हाथी का बटन दबाकर बुलडोजर को घुमाकर भाजपा सरकार पर चलाने का काम करेंगे और उनको यहां से विदा कर देंगे।” उन्होंने भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा यदि झूठ बोलने का अंतरराष्ट्रीय कम्पटीशन हो जाए तो भाजपा नम्बर वन आएगी। वे झूठी बातें करके झूठे और लुभावने सपने दिखाने का काम करते आए हैं।