पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, लखनऊ में किया जाएगा अंतिम संस्कार।

Share News:

लखनऊ- देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर सामने आई शनिवार दोपहर साधना गुप्ता का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया है। साधना गुप्ता फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता के पति मुलायम सिंह भी निधन होने के कुछ देर पहले ही उन्हें देखने पहुंचे थे। साधना गुप्ता बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं। फिलहाल साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कब मुलायम सिंह यादव ने अपनी दूसरी पत्नी का दिया था साधना गुप्ता को दर्जा।

दरअसल साल 2003 में पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह की पहली पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था। जिसके कुछ दिन बाद सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने खुद से 20 साल छोटी साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली थीं। 4 जुलाई 1986 में उनकी शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। इनकी शादी के बाद 7 जुलाई 1987 में प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे। इसके बाद साधना गुप्ता सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं।

कब मुलायम सिंह यादव के करीब आई थी साधना गुप्ता।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी बीमार रहती थीं। उस दौरान नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रहीं साधना गुप्ता ने लखनऊ के एक नर्सिंग होम और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज में मूर्ति देवी का काफी ख्याल रखा था। ऐसा कहा जाता है कि उसी समय से मुलायम और साधना एक-दूसरे के करीब आए थे। जीत के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को अपनी दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था।

साधना गुप्ता के निधन पर केशव प्रसाद मौर्य व शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा संरक्षक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, ”पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे. आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति”

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, ”श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. विनम्र श्रद्धांजलि।”

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *