विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा संविधान की रक्षा नही कर सकेगा रबर स्टाम्प राष्ट्रपति

Share News:

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक संस्थाएं इस समय खतरे में हैं। एक रबर स्टांप राष्ट्रपति कभी संविधान की रक्षा करने की कोशिश नहीं कर सकेगा।

कांग्रेस विधायकों से समर्थन मांगने गांधीनगर आए यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। अमरावती और उदयपुर हत्याकांड पर चुप्पी साधने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।

वहीं, राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 14 जुलाई को भोपाल जायेंगे। वे यहां कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है। भोपाल स्थित विधानसभा भवन के समिति कक्ष में मतदान होगा। इसमें भाजपा के 127, कांग्रेस के 96, बसपा के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीय विधायक हिस्सा लेंगे। बसपा के संजीव सिंह, सपा के राजेश शुक्ला और निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं। दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को प्रदेश से अधिक मत प्राप्त होंगे।

इस बीच, राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बीजद (BJD)और भाजपा के जन प्रतिनिधियों (सांसदों-विधायकों) से मुलाकात की और 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगा। सबसे पहले मुर्मू ने विधानसभा के सम्मेलन कक्ष में बीजद (BJD) के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उपस्थित थे। बीजद (BJD) के विधायक अरुण कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। बाद में मुर्मू ने स्टेट गेस्ट हाउस में ओडिशा से आने वाले भाजपा सांसदों और विधायकों से मुलाकात की।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *