कानून का राज लाने के लिए मुझे बुलडोजर की जरूरत नहीं, हिंदुत्व की आड़ में नफरत फैला भाजपा कर रही मुस्लिमों का शोषण : मायावती

Share News:

कांग्रेस, भाजपा और उनके समर्थक दलों को सत्ता में आने से रोकने की अपील करते हुए बहनजी ने कहा कि बसपा अगर केंद्र की सत्ता में आई तो ठोस काम करेगी, जैसा उसने उत्तर प्रदेश में अपने शासनकाल में किया था….

दीपशिखा इंद्रा की रिपोर्ट

Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान 7 मई को होने वाले हैं, ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती जनता में जोश भरने के लिए बृहस्पतिवार 2 मई को मैनपुरी में क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में बने मंच से विशाल जनसभा को संबोधित किया। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने बसपा प्रत्याशी शिव प्रशाद यादव के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की।

बसपा का कहना है कि वह बहुजन हियात बहुजन सुखाय के व्यापक हित व कल्याण मद्देनजर लोकसभा में किसी भी पार्टी या गठबंधन आदि से कोई समझौता किये बिना ही पूरे देश में अपनी पार्टी के लोगों के ही तन-मन-धन के बल पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ अकेले संसदीय आम चुनाव लड़ रही है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अकेले ही दम पर चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद के प्रत्याशी किसी को जिताने या हराने के लिए नहीं खुद जीतने के लिए मैदान में हैं। आपको बता दें कि आगे बहनजी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी में सपा और भाजपा दूसरे और तीसरे नंबर जा सकती हैं।

बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर जमकर किया हमला बसपा

मैनपुरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो वहां उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों को देखकर कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि बसपा का परिणाम बेहतर होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बहनजी ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण केंद्र और राज्य से हाथ धोना पड़ा। इनके कथनी और करनी में भी अंतर होता है। भाजपा केंद्र में वापस नहीं आएगी। भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी-नाटकबाजी अब काम में आने वाली नहीं है।

मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा को लगायी लताड़

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के प्रचार प्रसार करने के लिए पहुंची बसपा सुप्रीमो बहनजी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “कानून का राज देने के लिए मुझे बुलडोजर की जरूरत नहीं”। बसपा अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी दोहराया कि पिछले कुछ वर्षों में हिंदुत्व की आड़ में खासकर नफरत की भावना के कारण मुसलमानों का शोषण और उत्पीड़न हुआ है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर अपने राजनीतिक विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि जब वह राज्य की मुख्यमंत्री थीं तब उन्हें कानून का शासन देने के लिए मौजूदा भाजपा सरकार की तरह बुलडोजर की जरूरत नहीं थी।

बहनजी ने चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘जब बसपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में थी तब हमने हिंदू-मुस्लिम दंगे नहीं होने दिए। सभी धार्मिक समूहों, उनके जीवन, संपत्तियों और धार्मिक मान्यताओं का सम्मान किया गया। जनता से पूछते हुए कहा कि क्या आपने उत्तर प्रदेश में मेरी सरकारों के दौरान दंगों के बारे में सुना है? प्रदेश में बाकी जो भी पार्टी सत्ता में रही, चाहे वह समाजवादी पार्टी हो, कांग्रेस हो या वर्तमान भाजपा हो, सभी में दंगे हुए हैं।”

जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी उन लोगों को आश्चर्यचकित कर सकती है जो आरोप लगा रहे हैं कि बसपा ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में दूसरों को जिताने या हराने में मदद करने के लिए ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

गौरतलब है कि मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह भी याद दिलाया कि कैसे उनकी सरकार के शासनकाल में 2010 में उच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले पर फैसला सुनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में पूर्ण शांति बनी रही थी।

उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी जगह स्कूल, कॉलेज, कार्यालय बंद थे, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं था। इस राज्य में एक छोटी सी भी घटना नहीं हुई थी। हमने सभी धर्मों और जातियों के लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ सभी के जीवन और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की”

 

गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले का फैसला 30 सितंबर 2010 को सुनाया था। उस वक्त बहनजी राज्य की मुख्यमंत्री थी। जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा अध्यक्ष ने कहा, ‘जब भी त्यौहार होते थे तब प्रदेश में कोई न कोई घटना घटती थी, लेकिन आपने मेरे कार्यकाल में कानून व्यवस्था देखी है। कानून का राज था। इसके लिए हमें मौजूदा भाजपा सरकार की तरह बुलडोजर की जरूरत नहीं पड़ी थी। हमने कानून के जरिए कानून का राज स्थापित किया था।’

बहनजी ने मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में अपनी पार्टी के तीनों उम्मीदवारों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें किसी को जिताने या हराने में मदद करने के लिए नहीं बल्कि खुद रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतारा गया है। यहां मैनपुरी में विरोधी प्रचार कर रहे हैं कि बसपा दूसरों को जिता देगी या हरा देगी, लेकिन खुद नहीं जीत पाएगी।’

मायावती ने कहा कि जो भाजपा पिछले कुछ वर्षों में हिंदुत्व की आड़ में खासकर नफरत की भावना के कारण मुसलमानों का शोषण और उत्पीड़न हुआ है, जिसे बसपा के सत्ता में आने पर रोका जाएगा, जैसा कि उन्होंने अपनी सरकार के दौरान किया था। कांग्रेस, भाजपा और उनके समर्थक दलों को सत्ता में आने से रोकने की अपील करते हुए बहनजी ने कहा कि बसपा अगर केंद्र की सत्ता में आई तो ठोस काम करेगी, जैसा उसने उत्तर प्रदेश में अपने शासनकाल में किया था।

अंत में बहनजी ने मैनपुरी से अपनी पार्टी के उम्मीदवार शिव प्रसाद यादव, एटा से प्रत्याशी मोहम्मद इरफान और फिरोजाबाद से उम्मीदवार चौधरी बशीर के लिए समर्थन मांगा और वोट करने की अपील की। आपको बता दें मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *