सार्वजनिक नल से पानी भरने के विवाद पर दलित युवक के साथ मारपीट, अस्पताल में हुई मौत

Share News:

उत्तरप्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर सार्वजनिक नल से पानी भरने के विवाद पर दलित युवक के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद अस्पताल में उस युवक की मौत हो गई। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें :अस्पृश्यता (छुआछूत) पर संविधान सभा में हुई बहस के बारे में क्या ये सब जानते हैं आप ?

पहले पानी भरने को लेकर झगड़ा :

 

दरअसल मामला उत्तरप्रदेश के जिले बंदायू का है। जहां पर कुछ लोगों ने दलित युवक को केवल पानी भरने के विवाद पर मारा पीटा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना सोमवार 27 नवंबर को हुई थी। जानकारी के अनुसार पीड़ित बंदायू के सथरा गांव का रहने वाला था। उसका नाम कमलेश था और वह 24 साल का था। सोमवार के दिन दोपहर में कमलेश का 12 साल का बेटा केशव घर के पास लगे हुए सार्वजनिक नल से पानी भर रहा था। तभी वहां पर गांव के सूरज राठोर के बच्चे भी पानी भरने गए थे।लेकिन बच्चों के बीच पहले पानी भरने को लेकर झगड़ा होने लगा।

यह भी पढ़ें :पुण्यतिथि विशेष: बाकी समाजसुधारक से कैसे अलग थे ज्योतिबा फुले….जानिए

जातिसूचक गालियां दी गईं :

 

झगड़े के बारे में पता लगते ही कमलेश और सूरज राठोर भी वहां पर पहुंच गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में कमलेश को जातिसूचक गालियां भी दी गई। लेकिन गांव के लोगों ने दोनों को शांत करा दिया था।

यह भी पढ़ें :दलित कर्मचारी से की गई मारपीट, मुहं में जूता डालने के लिए भी किया गया मजबूर

SYMBOLIC IMAGE, IMAGE CREDIT BY GOOGLE

 

लाठी डंडों से हमला :

 

लेकिन शाम के करीब 7 बजे कमलेश खेत से वापस आ रहा था तब सूरज राठोर ने कुछ साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से कमलेश पर हमला कर दिया था। जिसके बाद कमलेश घायल हो गया था। घटना के बाद कमलेश को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :मातृभूमि के लिए वीरांगना झलकारी बाई के योगदान के बारे में क्या यह सब जानते हैं आप?

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

 

पुलिस अधीक्षक “अमित किशोर श्रीवास्तव” ने बताया कि शिकायत में मृतक के पिता जगदीश ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे कमलेश का पानी भरने के विवाद को लेकर गांव के निवासी से झगड़ा हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए सूरज राठोर कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया था। लेकिन अस्पताल में उनके बेटे ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :राजस्थान: गैंगरेप दलित पीड़िता की मौत से मचा बवाल, लोगों ने किया प्रदर्शन

 

IMAGE CREDIT BY GOOGLE

 

तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज :

 

पुलिस अधीक्षक “अमित किशोर श्रीवास्तव” ने कहा कि कमलेश के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने बताया सूरज राठोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। और अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *