गोंडा में दलित महिला का अश्लील वीडियो बना करता रहा दुष्कर्म, शादी के बाद पति को भेजा वीडियो-अब हुआ गिरफ्तार

Share News:

Uttar pradesh news : एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर दिन 10 दलित महिलाओं का बलात्कार होता है। और न जाने कितनी दलित महिलाएं अपनी अस्मिता और आबरू के लिए लड़ती रहती हैं। और उस वक्त ये चीज ज्यादा घातक हो जाती है जब वहशी मानसिकता में जातिवाद का जहर घुल जाता है। ऐसा ही एक मामला फिर देश की सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से सामने आया है…

क्या है मामला :

उत्तर प्रदेश के गोंडा में यादव समाज के एक लड़के द्वारा दलित समाज की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर  उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र की है जहाँ रामू यादव ने एक दलित महिला का पहले अश्लील वीडियो बनाया। फिर इस वीडियो के माध्यम से महिला को ब्लैकमेल करने लगा। और इस तरीके से कई बार महिला के साथ जबरदस्ती की। महिला के मुताबिक आरोपी एक अरसे से उसके साथ हैवानियत करता आ रहा था। और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता। हद तो तब हो गया जब उसने महिला के शादी के बाद भी महिला के साथ बलात्कार करने को कहा।

महिला के पति को भेजा वीडियो :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता की शादी हो जाने के बाद भी आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसने वीडियो और फोटो उसके पति के पास भेज दिया। जिसके चलते महिला के पति ने पीड़ित महिला को छोड़ दिया। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में रह रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार :

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पर ब्लैकमेल करने, बलात्कार और महिला की शिकायत पर मारने पीटने का केस दर्ज किया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज राय के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार 4 अप्रैल की सुबह टेढ़ी नदी पर स्थित पटपड़गंज पुल से की गई है। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!