निर्भया केस व हाथरस पीड़िता का केस लड़ रही सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा आज बसपा में होगी शामिल।

seema kushwaha
Share News:

निर्भया गैंगरेप का केस लड़कर अपराधियों को फांसी के फंदे तक पहुंचा कर देश भर में चर्चित हुई सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा आज बसपा में शामिल होगी।

गलोब्ल गोल अवार्ड से नवाजी गई सीमा समृद्धि कुशवाहा संयुक्त राष्ट्र संघ की सहयोगी संस्था रिपब्लिक आफ वीमेन संस्था की दुनिया की टॉप 10 महिलाओं मे शामिल हो चुकी है।
निर्भया केस के साथ ही यूपी व देशभर में चर्चित हुए हाथरस काण्ड पीड़िता का केस भी सीमा कुशवाहा ही लड़ रही है।

देश की बेटी निर्भया को न्याय दिलाकर सीमा कुशवाहा ने एक सफल वकील के रूप में अपनी जगह बनाई है. इटावा के बकेबर थाना क्षेत्र के लखना गांव की वकील सीमा खुशवाहा ने एक छोटे से गांव से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने समृद्ध भारत नाम की एक संस्था बनाई है. इस संस्था में पीड़ित, असहाय महिलाएं उनसे कानूनी सलाह ले सकती हैं. सीमा आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की पढ़ाई में भी मदद करती है।

पेशे से वकील व बसपा कार्यकर्ता सुजीत सम्राट ने सीमा कुशवाहा के बसपा में शामिल होने की जानकारी ट्वीट कर दी।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *