धनबाद में अध्यात्म के नाम पर यौन शोषण करने वाले बाबा का भांडा फूटा, मासूम लड़कियो से करता था यौन शोषण

Share News:

झारखंड के धनबाद से आध्यात्मिक ज्ञान और बाबा के नाम पर लड़कियों के शोषण का भांड फोड़ हुआ है। जंहा वीरेंद्र दीक्षित नाम का बाबा अध्यात्म के नाम पर मासूम लड़कियो से यौन शोषण करता था। मामला तब सामने आया जब एक 23 साल की लड़की को बंधक बना कर दिल्ली ले जाया गया। जब उसके परिजन ने लड़की से मिलने की कोशिश की तो उन्हें वहां से भगा दिया गया।

तोपचांची थाना क्षेत्र के खेशमी गांव के रहने वाले नारायण महतो की 23 साल की बेटी किरण कुमारी को रतनपुर निवासी राजकुमार महतो और उसकी पत्नी सावित्री देवी टीकाकरण के नाम पर बहला फुसलाकर बीते 27 दिसंबर को कहीं लेकर चले गए। शाम तक जब बेटी घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने जब सख्ती से राजकुमार महतो से पूछताछ की तो उसने बताया कि उनकी लाडली बेटी आध्यात्मिक हो गई है और दिल्ली मे रह रही है। परिजनों ने तोपचांची पुलिस से बेटी को बचाने की गुहार लगाई है।

गाँव वालों के अनुसार धनबाद के कई गांवों से धर्म अध्यात्म के नाम पर लड़कियों के अपहरण के कई मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि लड़कियों के अपहरण के बाद इन्हे किसी संस्था के केंद्र में बंधक बनाकर रखा जा रहा है। धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र से अद्यातम के नाम पर लड़कियों से यौन शोषण करने वाले डोंगी बाबा का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार जब युवती के परिजन राजकुमार महतो और उनके पत्नी सावित्री देवी के साथ दिल्ली गए तब वहां अपनी बेटी की स्थिति देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। उनकी बेटी को दिल्ली के एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। परिजनों का कहना है कि बेटी को करीब पांच फिट की दूरी से दिखाया गया और उससे उन्हें मिलने भी नहीं दिया गया उनका कहना है कि उसके हाथ में निशान भी थे। परिजनों ने धनबाद लौटते ही तोपचांची थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि तोपचांची पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच मे जुटी हुई है।

वही इस मामले में झारखंड सरकार के मंत्री चम्पई सोरेन ने जिला पुलिस को मामले की जांच कर युवती को वापस लाने का निर्देश दिया है। वहीं इस मामले को लेकर बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने बताया कि तोपचांची थाने में युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। युवती को वापस लाने के लिये पुलिस की एक टीम दिल्ली भी रवाना हो गई है।

बता दें, लड़कियों को बंदी बनाकर यौन शोषण करने वाले स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के नाम पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। वही दिल्ली पुलिस भी लंबे समय से इसकी तलाश कर रही है और पुलिस को आशंका है कि बाबा अभी नेपाल में छिपा है। बाबा ने रोहिणी इलाके में किलानुमा एक आश्रम बना रखा था जहां वह नाबालिग लड़कियों को बंदी बनाकर रखता था। सीबीआई ने अब इस शातिर को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली है। दिल्ली पुलिस के पास जून 2017 में दो शिकायतें आईं थीं जिनमें बाबा के काले कारनामों का जिक्र था।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *