Haryana Election Full Candidate List: हरियाणा चुनाव में BJP, कांग्रेस, जेजेपी, एएसपी, INLD और बसपा ने किसे कहां से दी टिकट, देखें पूरी लिस्‍ट

Share News:

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress), जननायक जनता पार्टी (JJP), और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। इन प्रमुख दलों ने चुनावी रण में पूरी ताकत झोंक दी है।

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए, राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। पहले मतदान की तारीख 1 अक्टूबर और मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन अब यह तारीखें बदल गई हैं। अब मतदान 5 अक्टूबर को होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कैंडिडेट्स की सूची जारी कर दी है और चुनावी अभियान तेज कर दिया है।

इसे देखें – जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर संभालेंगी IAS टीना डाबी, सोशल मीडिया पर लोग बोले अब मनुवादियों की खेर नहीं पुराना वीडियो भी वायरल

90 विधानसभा सीटों के चुनाव

बीजेपी ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए बुधवार को अपनी पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इस सूची में पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस, JJP, और INLD भी अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं और चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं।

JJP और ASP ने की सूची जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) ने अपने गठबंधन के तहत पहली सूची जारी की है, जिसमें कुल 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में 15 उम्मीदवार JJP के हैं, जबकि 4 उम्मीदवार ASP के हैं।

इनेलो और बहुजन समाज पार्टी की सूची जारी

वहीं, गठबंधन के तहत इनेलो और बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी चुनाव मैदान में हैं। इनेलो 53 विधानसभा सीटों पर और BSP 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब तक इनेलो के 7 और BSP के 4 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है, जिससे कुल 11 उम्मीदवारों की सूची सामने आई है।

कांग्रेस ने फिलहाल उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 प्रत्याशियों की घोषणा की है। प्रमुख नामों में रेसलर विनेश फोगाट (जुलाना), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), राव दान सिंह (महेंद्रगढ़), आफताब अहमद (नूंह), उदय भान (होडल), और मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स (बादली) शामिल हैं।
बता दें, कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 31 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद इसराना (SC) सीट से बलबीर सिंह का नाम जोड़ते हुए अब कुल 32 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।

इसे देखें: पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने AAP से दिया इस्तीफा और थमा कांग्रेस का हाथ, मुस्लिम-दलित’ वाली बताई वजह

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची:

1. कालका

  • BJP:  शक्ति रानी शर्मा
  • Congress: प्रदीप चौधरी

2. पंचकूला

  • BJP : ज्ञान चंद गुप्‍ता

3: नारायणगढ़

  • BSP: हरबिलास सिंह
  • Congress: शैली चौधरी सदौरा

4. अंबाला कैंट

  • BJP : अनिल विज

5. अंबाला शहर

  • BJP: असीम गोयल

6. मुलाना (एससी)

  • BJP: संतोष सरवन
  • JJP: डॉ. रविंद्र धीन

7. साढौरा(एससी)

  • BJP: बलवंत सिंह
  • ASP: सोहेल
  • Congress: रेणू बाला

8. जगाधरी

  • BJP: कंवर पाल गुर्जर
  • ASP: डॉ. अशोक कश्‍यप
  • BSP: दर्शन लाल खेड़ा

9. यमुनानगर

  • Bjp: घनश्‍याम दास अरोड़ा

10: रादौर

  • BJP: श्‍याम सिंह राणा
  • JJP: राजकुमार बुबका
  • Congress: बिश्नलाल सैनी

11. लाडवा

  • BJP: नायब सिंह सैनी
  • INLD: शेर सिंह बड़शामी
  • Congress: मेवा सिंह

12. शाहबाद(एससी)

  • Bjp: सुभाष कलसाना
  • Congress: राम करण

13. थानेसर

  • BJP: सुभाष सुधा

14. पेहोवा

  • BJP: सरदार कमलजीत सिंह अजराना

15. गुहला(एससी)

  • BJP: कुलवंत बाजीगर
  • JJP: कृष्‍ण बाजीगर

16. कलायत

  • BJP: कमलेश ढांडा
  • INLD: रामपाल माजरा

17. कैथल

  • BJP: लीला राम गुर्जर

18. पुंडरी

19. नीलोखेड़ी (एससी)

  • BJP: भगवान दास कबीरपंथी
  • Congress: धर्मपाल गोंडर

20. इन्द्री

  • BJP: रामकुमार कश्‍यप

21. करनाल

  • BJP: जगमोहन आनंद

22. घरौंडा

  • BJP: हरविंदर कल्याण

23. असंध

  • BSP: गोपाल सिंह राणा
  • Congress: शमशेर सिंह गोगी

24. पानीपत ग्रामीण

  • BJP: महिपाल ढांडा

25. पानीपत सिटी

  • BJP: प्रमोद कुमार विज

26. इसराना(एससी)

  • BJP: कृष्‍ण लाल पंवार

27. समालखा

  • BJP: मनमोहन भड़ाना
  • Congress: धर्मसिंह चौखर

28. गनौर

29. राई

30. खरखौदा(एससी)

  • BJP: पवन खरखौदा
  • Congress: जसवीर सिंह

31. सोनीपत

  • BJP: निखिल मदान
  • Congress: सुरेंद्र पंवार

32. गोहाना

  • Bjp: डॉ. अरविंद शर्मा
  • JJP: कुलदीप मलिक
  • Congress: जगबीर सिंह मलिक

33. बरौदा

  • Congress: इंदुराज सिंह

34. जुलाना

  • JJP: अमरजीत ढांडा
  • Congress: विनेश फोगाट

35. सफीदो

  • BJP: रामकुमार गौतम
  • Congress: सुभाष गंगोली

36. जींद

  • BJP: डॉ. कृष्‍ण लाल मिड्ढा
  • JJP: इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत

37. उचाना कलां

  • BJP: देवेंद्र अत्री
  • JJP: दुष्‍यंत चौटाला

38. नरवाना(एससी)

39. टोहाना

  • BJP: देवेंद्र सिंह बबली

40. फतेहाबाद

  • BJP: दूड़ाराम बिश्‍नाई

41. रतिया(एससी)

  • BJP: सुनीता दुग्‍गल

42. कालावांली (एससी)

  • BJP: राजिंदर देशुजोधा
  • INLD: गुरतेज सिंह सुखचैन
  • Congress: शीशपाल सिंह

43. डबवाली

  • JJP: दिग्विजय चौटाला
  • Congress: अमित सिहाग

44. रानिया

  • BJP: शीशपाल कंबोज
  • INLD: अर्जुन सिंह चौटाला

45. सिरसा

46. ऐलनाबाद

47. आदमपुर

  • BJP: भव्‍य बिश्‍नोई

48. उकलाना(एससी)

  • BJP: अनूप धानक

49. नारनौंद

  • BJP: कैप्‍टन अभिमन्‍यु
  • INLD: उमेद लौहान

50. हांसी

  • BJP: विनोद भयाना

51. बरवाला

  • BJP: रणबीर गंगवा

52. हिसार

  • BJP: डॉ. कमल गुप्‍ता

53. नलवा

  • BJP: रणधीर पनीहार
  • JJP:  वीरेंद्र चौधरी

54- लोहारू

  • BJP: जेपी दलाल

55. बधरा

  • BJP: उमेद पातुवास

56. दादरी

  • BJP: सुनील सांगवान
  • JJP: राजदीप फोगाट

57. भिवानी

  • BJP: घनश्‍याम सर्राफ

58. तोशाम

  • BJP: श्रुति चौधरी
  • JJP: राजेश भारद्वाज

59. बवानी खेड़ा (एससी)

  • BJP: कपूर वाल्‍मीकि

60. महम

  • BJP: दीपक हुड्डा

61. गढ़ी सांपला-किलोई

  • BJP: मंजू हुड्डा
  • Congress: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

62. रोहतक

  • Congress: भारत भूषण बत्रा

63. कलानौर(एससी)

  • BJP: रेनू डाबला
  • Congress: शकुंतला खटक

64. बहादुरगढ़

  • BJP: दिनेश कौशिक
  • JJP: शीला राठी
  • Congress: राजिंद्र सिंह

65. बादली

  • BJP: ओमप्रकाश धनखड़
  • Congress: कुलदीप वत्स

66. झज्जर (एससी)

  • BJP: कप्‍तान बिरधाना
  • Congress: गीता भुक्कल

67. बेरी

  • BJP: संजय कबलाना
  • JJP: सुनील दुजाना सरपंच
  • Congress: रघुवीर सिंह

68. अटेली

  • BJP: आरती सिंह राव
  • JJP: आयुषी अभिमन्‍यु राव
  • BSP: ठाकुर अत्‍तर लाल

69. महेंद्रगढ़

  • INLD: सुरेंद्र कौश‍िक
  • Congress: राव दान सिंह

70. नारनौल

71. नांगल चौधरी

  • BJP: डॉ. अभय सिंह यादव

72. बावल(एससी)

  • JJP: रामेश्‍वर दयाल

73. कोसली

  • BJP: अनिल दहिना

74. रेवाड़ी

  • BJP: लक्ष्‍मण सिंह यादव
  • Congress: चरनजीव राव

75. पटौदी(एससी)

76. बादशाहपुर

  • BJP: राव नरबीर सिंह

77. गुड़गांव

  • BJP: मुकेश शर्मा

78. सोहना

  • BJP: तेजपाल तंवर
  • ASP: विनेश गुर्जर

79. नूंह

  • Congress: आफताब अहमद

80. फिरोजपुर झिरका

  • Congress: मामन खान

81. पुनहाना

  • Congress: मोहम्मद इलियास

82. हथिन:

  • INLD: तैयब हुसैन भीमसीका

83. होडल (एससी)

  • JJP: सतबीर तंवर
  • Congress: उदय भान

84. पलवल

  • BJP: गौरव गौतम
  • ASP: हरित बैंसला

85. पृथला

  • BJP: टेकचंद शर्मा

86. फरीदाबाद

  • BJP: विपुल गोयल

87. बड़खल

88. बल्लभगढ़

  • BJP: मूलचंद शर्मा

89: फरीदाबाद एनआईट

  • Congress: नीरज शर्मा

90. तिगांव

  • BJP: राजेश नागर

इसे देखें: Haryana Election: मायावती की रैलियों की डिमांड! चंद्रशेखर आजाद की बढ़ती लोकप्रियता; क्या दलित वोट बैंक का होगा बंटवारा?

दुष्यंत चौटाला का नाम शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की सूची में दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। दुष्यंत चौटाला को जननायक जनता पार्टी (JJP) ने उचाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दिग्विजय चौटाला को डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामित किया गया है। ये दोनों उम्मीदवार JJP के महत्वपूर्ण चेहरों के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे।

JJP का नेतृत्व दुष्यंत चौटाला और उनके पिता, पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला कर रहे हैं। हालांकि, पार्टी ने बाढड़ा से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जहां दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला मौजूदा विधायक हैं। बता दे हाल ही में दुष्यंत चौटाला और एएसपी के नेता चन्द्रशेखर आजाद आपस में मिल गई है ।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 होगा 5 अक्टूबर को

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान एक ही चरण में होगा। पहले मतदान 1 अक्टूबर 2024 को निर्धारित था, और मतगणना 4 अक्टूबर 2024 को होनी थी। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा की गई नई घोषणा के अनुसार, मतदान की तारीख को संशोधित कर 5 अक्टूबर 2024 कर दिया गया है, जबकि मतगणना की तारीख अब 8 अक्टूबर 2024 को होगी। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कैंडिडेट्स की सूची जारी कर दी है और चुनावी अभियान तेज कर दिया है।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *