पुरुषों की तुलना में महिलायें मानसिक और भावनात्मक मुश्किलों से ज्यादा होती हैं पीड़ित, तनाव बन जाता है गंभीर समस्या

Share News:

पुरुषों के मुकाबले ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है जिनका अपने स्वयं के स्वास्थ्य सम्बंधित मूलभूत व जीवन के अन्य निर्णय लेने पर कोई नियंत्रण नहीं है….

Women health : अच्छा स्वास्थ्य एक ऐसी व्यक्तिगत व सामाजिक अनुभूति है, जिसमें महिला अपने आप को सक्रिय, सृजनशील, समझदार तथा योग्य महसूस करती है, जिसमें उसके शरीर के जख्मों को भरने की क्षमता बरकरार रहती है, जिसमें उनकी विभिन्न क्षमताओं व योग्यताओं को यथायोग्य सम्मान मिलता है, जिसमें वह चयन करने का अधिकार रखती है तथा निर्भीक रूप से अपने आप को अभिव्यक्त कर सकती है और जहाँ चाहे वहाँ आ जा सकती है।

हालांकि पुरुषों के स्वास्थ्य पर भी इन कारकों का प्रभाव पड़ता है, फिर भी महिलों के साथ एक समूह के रूप में भिन्न व्यवहार किया जाता है। उनके पास शक्ति होती है, लेकिन पुरुष उन्हें दबा कर रखता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं के पास संसाधनों की कमी होती है तथा परिवार व समुदाय में उनका स्तर अपेक्षाकृत निम्न होता है।

इस असमानता के कारण पुरुषों की तुलना में अधिक महिलायें गरीबी से प्रभावित होती हैं। पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं को शिक्षा तथा अपने पैरों पर खड़ा हो सकने की दक्षता से वंचित रखा जाता है। पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं चुपचाप मानसिक व भावनात्मक समस्याओं से पीड़ित हो जाती हैं।

पुरुषों के मुकाबले अधिक महिलाओं को सम्बन्धों में प्रबलता का समाना करना पड़ता है। पुरुषों की तुलना में काफी कम महिलाओं तक महत्पूर्ण स्वास्थ्य जानकारी व सेवाओं की पहुँच होती है। पुरुषों के मुकाबले ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है जिनका अपने स्वयं के स्वास्थ्य सम्बंधित मूलभूत व जीवन के अन्य निर्णय लेने पर कोई नियंत्रण नहीं है। पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं के घरेलू अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान को कोई मान्यता या अहमियत नहीं दी जाती है। इस योगदान से घरेलू कार्य, बच्चों की देखभाल तथा खेतों में जाने वाली मेहनत जैसे  ऐसे कार्य सम्मिलित हैं, जिसमें बहुत मेहनत व समय लगता है।

इस प्रकार का वृहद विचार लेने से हमें महिलाओं के निम्न स्वस्थ्य के लिए जिम्मेदार मूल कारणों को समझने में सहयता मिलती है। महिलाओं का स्वास्थ्य सुधारने के लिए उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार तो आवश्यक है ही, इसके साथ-साथ उनकी जीवन परिस्थितियों में भी परिवर्तन लाना जरुरी है, ताकि उन्हें अपने स्वस्थ्य व जीवन पर अधिक नियंत्रण व शक्ति मिल सके।

जब कभी ऐसा होता है तो – महिला, उसके परिवार तथा समुदाय–सभी को लाभ होता है। एक स्वस्थ्य व प्रसन्न महिला द्वारा अपने अन्दर निहित सामर्थ्य को सम्पूर्ण रूप से पूरा करने की अधिक सम्भावना होती है। इसके अतिरिक्त उसके बच्चे अधिक स्वास्थ्य होंगे व अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सकेगी और इस प्रकार अपने समाज के प्रति अधिक योगदान कर सकेगी।

अत: किसी महिला के स्वास्थ्य की समस्या केवल उसकी समस्या नहीं होती है। महिलाओं का स्वास्थ्य एक सामाजिक व सामुदायिक मुद्दा है।

महिलाओं में तनाव एक गंभीर समस्या
महिलाओं में तनाव के लक्षण शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों तरह के हो सकते हैं। ये लक्षण चिंता, नींद में खलल और मासिक धर्म के पैटर्न में बदलाव के रूप में प्रकट हो सकते हैं। महिलाएं पुरुषों की तुलना में अलग तरह से तनाव का अनुभव कर सकती हैं। ऐसा जैविक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक-सांस्कृतिक कारकों के संयोजन के कारण होता है।

महिलाओं में तनाव के कुछ सामान्य लक्षण
सिरदर्द, माइग्रेन, थकान, कम ऊर्जा, अस्पष्टीकृत दर्द और दर्द, पेट की ख़राबी (आईबीएस), अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, बर्नआउट और नौकरी से असंतोष, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, अभिभूत या उदास महसूस करना, पाचन संबंधी समस्याएं, मूड में बदलाव इत्यादि।

महिलाओं में तनाव के कुछ कारण
-लंबे समय तक काम करना, उच्च कार्यभार
-सहकर्मियों या पर्यवेक्षकों के साथ संघर्ष
-कार्य कार्यों पर नियंत्रण की कमी, लंबे समय तक तनाव रहने से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। इससे एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल का उच्च स्तर हो सकता है. इससे कम सेक्स ड्राइव, उच्च रक्तचाप, मूड में बदलाव  और बहुत कुछ हो सकता है।

तनाव कम करने के लिए ये टिप्स अपनाएं
-पर्याप्त नींद लें, रिलैक्स करना सीखें
-सोशल नेटवर्क बनाएं स्ट्रांग, वक्त मिलने पर कुछ नया सीखें, डाइट में बदलाव करें
-दूसरों से मदद लेने में संकोच न करें इत्यादि।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *