लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का सियासी रण जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है की आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर गठबंधन पर बात तय कर ली है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा की हमारा सपा से शर्तो के साथ गठबंधन तय हो चूका है। लेकिन किन शर्तो पर गठबंधन हुआ है ये अभी चंद्रशेखर ने नहीं बताया।
सपा प्रमुख से मुलाकात के बाद चंद्रशेख़र ने ट्वीट कर कहा की ” एकता में बड़ा दम है। मजबूती और एकता के बगैर बीजेपी जैसी मायावी पार्टी को हराना आसान नहीं है। गठबंधन के अगुवा का दायित्व होता है कि वो सभी समाज के लोगों के प्रतिनिधित्व और सम्मान का खयाल रखें। आज यूपी में दलित वर्ग अखिलेश यादव जी से इस जिम्मेदारी को निभाने की अपेक्षा रखता है।
चंद्रशेख़र को नहीं मिली प्रेस कांफ्रेस की इजाजत –
आज 10 बजे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में चंद्रशेखर की प्रेस वार्ता थी। जहा वे यह बताते की किन शर्तो पर सपा से गठबंधन हुए है और गठबंधन में उन्हें कितनी सीटे दी जा रही है लेकिन प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देते हुए चंद्रशेखर को प्रेस कांफ्रेंस की इजाजत नहीं दी। वही आज 12:30 बजे अखिलेश यादव की भी प्रेस कांफ्रेंस है। जिसमे अखिलेश यादव , चंद्रशेख़र से गठबंधन की औपचारिक घोषणा करेंगे।
*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *
महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।