बैतूल में गेहूं कटाई के बाद घर जा रही दलित महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप का आरोप

Share News:

मध्यप्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल मध्यप्रदेश में गेहूं की कटाई करने के बाद घर जा रही दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। घटना से हताश होकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। क्या है पूरा मामला जानिए।

यह भी पढ़ें :भारत के कई हिस्सों में गायब हो गया है वसंत, असमान वार्मिंग से क्या वसंत का हो जायेगा अंत !

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल ये पूरा मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र का है। जहां पर गेहूं की कटाई करने के बाद महिला घर जा रही थी और तभी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आरोपी महिला को लिफ्ट देने के बहाने पुलिया के नीचे ले गए और महिला के मुहं में कपड़ा ठूसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के सदमे से महिला ने आत्महत्या का भी प्रयास किया।

यह भी पढ़ें :UP के लखीमपुर खीरी में फांसी के फंदे पर झूलती मिली दलित किशोरी की लाश, मौके पर मौजूद साक्ष्य दे रहे दुष्कर्म के बाद हत्या की गवाही

सामूहिक दुष्कर्म :

जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के डगांरिया और बड़ागांव के बीच 17 मार्च शनिवार के दिन शाम को जब पीड़ित दलित महिला गेहूं की कटाई करने के बाद घर की जा रही थी तब उस दौरान दोनों युवकों ने महिला को मुलताई जाने के लिए लिफ्ट देने के बहाने महिला को पुलिया के नीचे ले गए और मुंह में कपड़ा ठुसकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें :सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल पर दलित शिक्षक की हत्या का आरोप, UP के मुजफ्फरनगर का है मामला

आत्महत्या का प्रयास :

इस घटना के बारे में पीड़ित महिला ने किसी को नहीं बताया था। इस घटना से आहत होकर महिला ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। बहरहाल पीड़ित महिला को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हालत स्थिर होने पर महिला ने अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी जिला चिकित्सालय स्टाफ को दी।
फिर इस घटना की जानकारी जिला चिकित्सालय स्टाफ ने पुलिस चौकी प्रभारी को दी जिसके बाद इस घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया गया।

यह भी पढ़ें :मुरैना के मजरा गांव में घर के सामने पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में दलितों के साथ मारपीट

दोनों आरोपी में से एक की पहचान :

इस घटना के बार में पता चलते ही बैतूल SDOP, कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को भी इसकी सूचना दी गई। प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार और पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। महिला के बताए आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना भेज दी है। इस मामले में यह भी बात सामने आ रही है कि पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों में से एक की पहचान कर ली है जिसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

*दलित टाइम्स उन करोड़ो लोगो की आवाज़ है जिन्हें हाशिए पर रखा गया है। *

महिला, दलित और आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता करने और मुख्यधारा की मीडिया में इनका प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें आर्थिक सहयोग करें।

  Donate

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *